खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब तक नहीं मिला…तो नोएडा पुलिस ढूंढेगी, यहां दें जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कुमार/नोएडा. आपका मोबाइल चोरी हो गया है या कहीं खो गया है. लेकिन नहीं मिल पाया है? तो अब आपके लिए सुकून की खबर है. अब आपका मोबाइल मिल जाएगा. बस आपको नोएडा पुलिस को जानकारी देनी है. नोएडा पुलिस अब स्पेशल अभियान चलाकर मोबाइल की तलाश करेगी.

नोएडा पुलिस ने खोए हुए मोबाइल को वापस पाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. नोएडा क्षेत्र से कभी भी आपका मोबाइल खोया है और आपने शिकायत दर्ज कराई हुई है तो आप अपनी डिटेल पुलिस के साथ शेयर करिये और पुलिस मोबाइल खोज कर देगी. नोएडा एडीसीपी शक्ति अवस्थी बताते हैं कि नोएडा पुलिस खोए हुए मोबाइल को वापस लाने का प्रयास कर रही है.

पहले हमें जो भी शिकायत मिल रही हैं, उसको खोज रहे हैं. हमने लोगों से भी कहा है कि जो भी मामले दर्ज किए गए थे, उसको प्रायोरिटी पर खोजे जाएं. हाल के दिनों में 3000 मोबाइल के खोने की सूचना हमें मिली है, जिसे हम खोज रहे हैं. जल्द ही सभी को खोज लिया जाएगा. अभी 100 मोबाइल फोन रिकवर किए गए थे, जो वापस किए गए हैं.

कहां करें शिकायत
एडीसीपी शक्ति अवस्थी बताते हैं कि मोबाइल चोरी किसी व्यक्ति का कभी भी हुआ है तो हम उसे खोज लेंगे. लोगों को adcp-polnoida.gb@up.gov.in पर अपने मोबाइल के डिटेल के साथ शिकायत की कॉपी इस मेल आईडी पर भेजना है. शिकायत दर्ज की हो या कोई लिखित शिकायत दी हो उसके साथ में होना जरूरी है. एडीसीपी बताते हैं कि मेल भेजने के दिन से जल्द से जल्द मोबाइल खोज लिया जाएगा. बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें