Whatsapp Channel का इंतजार हुआ खत्म, अब यूजर्स को मिलेगी ये सुविधाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



वॉट्सऐप ने अपना चैनल फीचर कोलंबिया और सिंगापुर में लॉन्च कर दिया है. अब यह जल्द ही बाकी देशों में भी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि, अभी तक हर कोई वॉट्सऐप चैनल नहीं बना सकता है. यह केवल वॉट्सऐप द्वारा चुने गए लोगों तक सीमित है. (Image: News18)

वॉट्सऐप चैनल का एडमिन फॉलोअर्स के साथ टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजकर जुड़ सकता है. प्राइवेसी बनाए रखने के लिए एडमिन और फॉलोअर्स के प्रोफाइल फोटो और मोबाइल नंबर एक दूसरे से छिपे रहेंगे. (Image: News18) वॉट्सऐप का कहना है कि वह 30 दिनों तक अपने सर्वर पर चैनल हिस्ट्री स्टोर करेगा. एडमिन चैनल में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट और संदेशों को फॉरवर्ड और ब्लॉक भी कर सकते हैं. वहीं एडमिन यह भी चुन सकते हैं कि उनके चैनल को कौन फॉलो कर सकता है. (Image: News18) यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चैनल डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होंगे. ऐसा इसलिए है क्योंकि चैनल का अंतिम लक्ष्य ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना है. हालांकि, वॉट्सऐप चैनलों में एन्क्रिप्शन लाने की संभावना पर विचार कर रहा है. (Image: News18) चैनल जॉइन करने के लिए यूजर्स इनवाइट लिंक के जरिए जुड़ सकते हैं. हालांकि, चैनल में केवल एडमिन ही मैसेज भेज सकते हैं. वॉट्सऐप एक नया अपडेट टैब भी तैयार कर रहा है जो मौजूदा स्टेटस की जगह लेगा. यहां एक ही टैब पर यूजर्स क़ौ स्टेटस और चैनल दोनों दिखाई देंगे. (Image: News18)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें