
नरेश पारीक/ चूरू. जाने माने गीतकार हंसराज रघुवंशी ने सिद्धपीठ श्री सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की है और देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की है. मेरा भोला है भंडारी गीत से प्रसिद्द हुए गायक हंसराज रघुवंशी के सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम पहुंचने परपुजारी परिवार केरोहित पुजारी, अरविंद पुजारी ने बाबा हंसराज रघुवंशी का माल्यार्पण कर बालाजी महाराज का दुपट्टा व बालाजी महाराज का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया.
आपके शहर से (चूरू)
इससे पहले सपरिवार सालासर पहुंचे हंसराज रघुवंशी को पुजारी परिवार के अरविंद पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई. रघुवंशी ने बालाजी महाराज के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की और फिल्मी दुनिया में अच्छा नाम होने की कामना की. इस दौरान उन्होंने संत मोहनदास के अखंड धूणे पर भी शीश नवाया. इस दौरान रघुवंशी सहित परिवार के अन्य लोग भी उनके साथ रहे.
अरविंद पुजारी ने बताया कि मंदिर में आए श्रद्धालुओ को जैसे ही हंसराज रघुवंशी के आने की ख़बर लगी वैसे ही उन्हें चाहने वालो की भीड़ जमा हो गयी और सेल्फी लेने की होड़ मच गई.
बता दें कि बाबा हंसराज रघुवंशी एक जानी मानी हस्ती है. जिन्होंने अपने हुनर से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है. यह एक जाने माने गायक, संगीतकार और लेखक हैं. इन्होने कई हिट गाने दिए हैं. जिसके बाद कुछ ही दिनों में यह अरबों लोगों की एक पसंद बन गए. इन्होने शिव भगवान से जुड़े कुछ गीत गाए है.जिनमे से डमरू वाले बाबा इनका प्रसिद्ध गीत है. जिसे लोगो ने काफी पसंद किया है.
.
Tags: Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 18:06 IST








