23 जून को पटना में भाजपा विरोधियों की जुटान, तेजस्वी यादव बोले- ऐतिहासिक होगी बैठक, बस एक नेता हो रहे मिस!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

23 जून को पटना में भाजपा विरोधी दलों की बैठक.
तेजस्वी यादव बोले-पटना की बैठक ऐतिहासिक होगी.
पीएम मोदी से तेजस्वी ने मांगा विशेष राज्य का दर्जा.

पटना. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने विपक्षी एकजुटता बैठक को लेकर कहा कि विपक्ष के एक साथ आने से बीजेपी डरी हुई है. बीजेपी लोकसभा चुनाव हारेगी और उसके बाद अन्य राज्यों में भी चुनाव हारेगी. 23 जून की बैठक में राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे दोनों शामिल होंगे. डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि 23 को होने वाली बैठक ऐतिहासिक होगी. अहम बैठक है बहुत दिनों के बाद सभी पार्टी एक साथ बैठेंगे और 2024 में कैसे आगे बढ़ना है, यह तय होगा.

तेजस्वी ने कहा कि बड़ी पार्टियों और रीजनल पार्टियों को साथ आना होगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही सुझाव दिया था कि पहली बैठक पटना में हो और सबकी सहमति बन गई. तेजस्वी ने कहा कि जेपी आंदोलन की शुरुआत बिहार से ही हुई थी. कोई आंदोलन, बड़े परिवर्तन या बदलाव की बात आती है तो बिहार से ही इसकी शुरुआत होती है. इसका पुराना इतिहास रहा है. इस बार भी बिहार से विपक्षी एकता की शुरुआत होने जा रही है. सभी पार्टी के लीडर रहेंगे, प्रतिनिधि नहीं रहेंगे.

उन्होंने कहा कि सिर्फ केसीआर से बात नहीं हो पा रही है. बाकी 15 पार्टी के मुख्य लीडर बैठक में भाग लेंगे. कांग्रेस से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहेंगे. वहीं प्रधानमंत्री के आगमन पर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कोई भी आ सकता है. देश के प्रधानमंत्री हैं तो जरूर आएं. आएं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें. असल बात ये है कि 2024 के लिए डरे हैं. कितनी बार अमित शाह आए हैं, 2014 से लेकर अब तक काहे नहीं आए.

आपके शहर से (पटना)

Tags: CM Nitish Kumar, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Opposition Parties, Opposition unity, RJD leader Tejaswi Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें