
निखिल स्वामी/ बीकानेर. बीकानेर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से यहां जमीन से एक ऐसी सब्जी निकली है जिसकी कीमत दूसरी सब्जियों से काफी ज्यादा है और यह सिर्फ बारिश के समय ही उगती है. हम बात कर रहे है मशरूम की. जिसको बीकानेर में खुंबी भी बोलते हैं. यह दूसरी सब्जियों से महंगी सब्जी होती है. इसकी सब्जी दूसरी सब्जियों से भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है.
दुकानदार सोनुमल खत्री ने बताया कि वे बीकानेर के पास एक गांव से यह मशरूम यानी खूंबी तोड़कर लाए है और यहां बेच रहे है. यहां इसको 500 से 600 रुपए किलो बेच रहे है. वे बताते हैं कि यह बारिश के समय ही जमीन से निकलती है वे इसकी खेती नहीं करते है. अब सावन आ रहे है तो बारिश होगी तो यह बड़ी संख्या में जमीन से निकलेगी. जिससे इसके भाव 1000 से 2000 रुपए किलो तक बेची जाती है.
खत्री ने बताया कि बीकानेर में कुछ लोग मशरूम की खेती भी करते है, जबकि मशरूम तो यहां राजस्थान में बेकलू रेत में तेज धूप के कारण गर्म हो जाती है, जैसे ही बारिश होती है तब यह मशरूम निकलना शुरू हो जाता है यह मशरूम कई दिनो तक निकलते रहते है.
मशरूम खाने के यह फायदे
खत्री ने बताया कि मशरूम में एंटी-ऑक्सीडेंट भूरपूर होते हैं. मशरूम में मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी-जल्दी नहीं होतीं है. मशरूम विटामिन डी का भी एक बहुत अच्छा माध्यम है. यह विटामिन हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है.मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे वह वजन और ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है.








