हाइलाइट्स
चिराग पासवान गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे
उन्होंने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को लेकर भी अपना वीजन रखा
चिराग ने कहा कि विपक्षी एकता पूरी तरीके से फ्लॉप है
पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और विपक्षी एकता पर करारा हमला बोला है. चिराग पासवान ने राजधानी पटना में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए 23 जून को विपक्ष के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक पर बयान देते हुए कहा कि जो सरकार एक पुल नहीं बनवा सकती वह विपक्षी एकता कैसे कर सकती है. खगड़िया में जिस तरीके से पुल ध्वस्त हुआ है उस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक पर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से खगड़िया में पुल गिरा है ठीक वैसे ही विपक्षी एकता भी धाराशायी हो जाएगी क्योंकि जिस विपक्ष को एक करने की कोशिश की जा रही है उस विपक्ष में कई मुख्यमंत्री हैं और वो सभी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं, ऐसे में वो लोग नीतीश कुमार को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे. चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों ने ही नकार दिया है तो वह देश के पीएम कैसे बन सकते हैं.
चिराग ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे ही उड़ीसा के बालासोर में ट्रेन हादसा हुआ पीएम नरेंद्र मोदी तुरंत वहां पहुंचे और जानकारी ली जबकि नीतीश कुमार कहीं नहीं जाते. बिहार में कितने भी हादसे हो जाएं कितने लोगों की जान चली जाए, मुख्यमंत्री सोए रहते हैं. उन्हें किसी बात की कोई चिंता नहीं रहती. जब उन्हें बिहार के लोगों की चिंता ही नहीं तो फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनने का भी कोई हक नहीं है.
आपके शहर से (पटना)

Sarkari Naukri: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में बिना परीक्षा के बनें साइंटिस्ट! बस करना होगा ये काम, 2 लाख से अधिक है सैलरी

शादी के बाद माशूका के ससुराल पहुंचा आशिक, घर से भगाया फिर पति को फोन कर बुलाया, अगली सुबह मिली लाश

Weather Alert! सहरसा में अब तक का सबसे गर्म दिन होगा 10 जून, आसमान से बरसेगी आग, एडवाइजरी जारी

IAS Love Story: विदेश घूम रही है IAS-IPS की यह जोड़ी, हर फोटो पर आ रहे हैं लाखों लाइक्स

नई नवेली दुल्हन का खूनी खेल! प्रेमी जीजा से मिलकर पति की करवाई हत्या, जीजा का भी मिला शव

Success Story : प्राइवेट नौकरी छोड़ 7 कट्ठा में की खीरा की खेती, जानें हर महीने कितनी हो रही कमाई

खुदाई कर थक गए थे लोग लेकिन नहीं दिखा अंत, धरती से पाताल तक है यह शिवलिंग, जानें कहां है यह मंदिर

IBPS RRB Salary: आईबीपीएस आरआरबी में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं जनरल मैनेजर

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

Top University in Bihar: बिहार की एक भी यूनिवर्सिटी और कॉलेज टॉप 100 में शामिल नहीं, IIT पटना सबसे बेस्ट

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, 57000 मिलेगी सैलरी
चिराग ने कहा कि बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट में वो बहुत कुछ नया जोड़ने वाले हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में वह बिहार के कई हिस्सों में गए जहां कई समस्याएं उन्होंने देखी. उन समस्याओं पर भी काम करने की जरूरत है साथ ही उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के जितने भी लोग हैं वह अपने सुझाव इस व्हाट्सएप नंबर पर हमें भेज सकते हैं. उन सुझावों पर विचार किया जाएगा और वह सपनों का बिहार बनाने के लिए अगर सही होगा तो उसे बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट में शामिल किया जाएगा.
.
Tags: Bihar News, Bihar politics, Chirag Paswan, Nitish kumar
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 17:27 IST








