Bikaner : यहां बाजार से आधी कीमत पर मिलते हैं कपड़े, ग्रामीणों की पहली पसंद हैं यह चलती-फिरती दुकानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल स्वामी/ बीकानेर. यूं तो बीकानेर में कपड़ों के एक से एक महंगे और शानदार कपड़ों के शोरूम हैं, जहां हजारों रुपये की कीमत के कपड़े मिलते हैं. लेकिन, बीकानेर के गांवों से आने वाले ग्रामीण सस्ते और अच्छे कपड़ों के लिए चलती—फिरती दुकानों पर आते हैं. ग्रामीण महंगे शोरूमों में कपड़े लेने के बजाय रोड किनारे साइकिल और मोटरसाइकिल पर कपड़े बेचने वालों से खरीदते हैं. शहर के रतन बिहारी पार्क के पास कई लोग साइकिल और मोटरसाइकिल पर कपड़े रखकर बेच रहे है. इनके यहां मिलने वाले कपड़ों की कीमत आाधी है.

बीकानेर के रासीसर गांव निवासी रामस्वरूप ने बताया कि गांव से शहर रोजाना आते है. यहां साइकिल और मोटरसाइकिल पर कपड़े लगाने से माल बिक जाता है और लोग देखकर खरीद लेते है साथ ही कम कीमत में कपड़े देते है तो लोग खरीदकर ले जाते है. यहां से ज्यादातर बीकानेर जिले के गावों से लोग खरीदकर कपड़े ले जाते है. यहां कपड़े भी दुकानों की क्वालिटी के बराबर है. वे बताते हैं कि हम खुला माल बेचते है और दुकानदार पैकिंग माल बेचते है. वे बताते है कि करीब 6 साल से लगातार सड़क किनारे खड़े होकर कपड़े बेच रहे है.

रामस्वरूप ने बताया कि यहां टी शर्ट, लोअर, अंडर वियर, बनियान, बेल्ट सहित कई कपड़े बेचते है. ये कपड़े वे पंजाब की फैक्ट्रियों से लेकर आते हैं, जो बिल्कुल फ्रेश होते हैं. साथ ही क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है. रामस्वरूप ने बताया कि वे टी शर्ट 150 से 200 रुपए, लोअर 150 से 200 रुपए,अंडर वियर दुकानों 50 रुपए और बनियान 50 रुपए में बेचते हैं, जो बाजार की कीमत से आधे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 17:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें