
ऑनलाइन फूड डिलिवरी ने जीवन बेहद आसान बना दिया है. घर हो या दफ्तर, कभी से भी आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं. मनचाहा खाना खा सकते हैं. न इसके लिए किसी तरह की तैयारी की जरूरत और न ही घर में माथापच्ची. लेकिन कई बार खाना ऑर्डर करने के बावजूद आपके घर तक नहीं पहुंच पता. आप शिकायत करते हैं तो तरह तरह की वजह बता दी जाती है. सॉरी बोलकर काम चला लिया जाता है. लेकिन एक ग्राहक के साथ तो गजब हुआ. एक तो डिलिवरी एजेंट ने खाना नहीं पहुंचाया और जब शिकायत की तो मुकदमा करने की धमकी दे डाली. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या?
सोशल साइट रेडिट पर एक शख्स ने यह पोस्ट शेयर की है. इसमें आप एक ग्राहक और डिलिवरी एजेंट के बीच बातचीत देख सकते हैं. डिलिवरी एजेंट ने कस्टमर को मैसेज किया कि जब उसने ऑर्डर घर तक पहुंचा दिया था तो उन्होंने फूड न मिलने की रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई. कस्टमर ने बताया कि खाना उनके घर के बाहर नहीं था. डिलिवरी एजेंट ने जवाब दिया कि उसने खाना फ्लैट में नीचे छोड़ दिया था, क्योंकि वह ऊपर नहीं चढ़ना चाहता था. उसने कस्टमर पर मुकदमा करने की धमकी तक दे डाली.
Who is in the wrong here?
by u/thebunnywhisperer_ in doordash
.
Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:58 IST








