जिस हीरो संग 10 साल तक रहा तब्बू का अफेयर, उसके बेटे से भी है एक्ट्रेस की बॉन्डिंग, खुद किया खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



51 वर्षीय अभिनेत्री भारतीय सिनेमा की एक दमदार अदाकारा हैं, जहां उनका निजी जीवन ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहा. हालांकि, साउथ स्टार नागार्जुन अक्किनेनी के साथ उनके रोमांस के किस्से खूब सुर्खियों में रहे. तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन और तब्बू को एक साथ कई सार्वजनिक समारोहों में देखा जाता था. उनके पब्लिक आउटिंग ने इन अटकलों को से ही पता चल सका है कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा था. यह मामला अभिनेत्री के लिए काफी दर्दनाक था क्योंकि उस समय तेलुगू स्टार पहले से ही शादीशुदा थे.

हालांकि, नागार्जुन और तब्बू ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते के बारे में कभी बात नहीं की. बताया जाता है कि दोनों के बीच तकरीबन 10 साल का अफेयर रहा. कई दफा दोनों को पब्लिकली साथ देखा गया. लेकिन एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य से बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में पूछा गया और उन्होंने तब्बू का नाम लिया. सवाल के जवाब में नागा चैतन्य ने कहा, बॉन्डेड ज्यादा नहीं, बेशक आमिर सर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है और उनके अलावा तब्बू से भी बॉन्डिंग है. आपको बता दें कि नागा चैतन्य के पिका संग तब्बू ने साल 2000 के दशक में खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, नागार्जुन और अमाला दोनों ने डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया. वहीं अफवाहों की मानें तो तब्बू कथित तौर पर नागार्जुन के प्यार में थीं और वे 10 साल लिव-इन में भी कहीं लेकिन कभी शादी के बंधन में नहीं बंधीं क्योंकि अभिनेता पहले से मैरिड थे. जब तब्बू ने कॉफी विद करण (Koffee With Karan) शो में शिरकत की, तो होस्ट करण जौहर ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘नागार्जुन की यह कहानी बहुत पुरानी है. यह वापस आत- जाता रहता है. मुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि ऐसा लगता है कि मीडिया ये बताना चाहता है कि मेरे बॉयफ्रेंड हैं या नहीं, बॉयफ्रेंड आते हैं बॉयफ्रेंड जाते हैं.’ तब्बू ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इसके बारे में क्या कहूं, सिवाय इसके कि वो मेरे जीवन के सबसे करीबी लोगों में से एक हैं. वो मेरे सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक हैं और उनके साथ मेरा रिश्ता मुझे बहुत खास है कि कुछ भी कभी भी उसके साथ मेरे रिश्ते को नहीं बदल सकता है. मेरे पास इसके लिए कोई लेबल नहीं है. मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकती.’ तब्बू आज अकेली हैं जबकि उनके एक्स नागार्जुन अपनी वाइफ अमला अक्किनेनी के साथ खुश हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें