CBSE: 10वीं और 12वीं कक्षा के सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल जारी, ऐसे करें अप्लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूप पासवान/कोरबा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के सप्लीमेंट्री एग्जाम को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 17 जुलाई से शुरू होंगे और लास्ट एग्जाम 22 जुलाई 2023 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.  वहीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को होगी.

सीबीएसई की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 तक है. लास्ट डेट बीतने के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम 17 जुलाई को शुरू हो जाएंगे. वहीं कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए भी सप्लीमेंट्री एग्जाम 17 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई 2023 तक चलेंगे.

इस साल 10वीं कक्षा के छात्रों को पूरक परीक्षा में 2 विषयों में पूरक परीक्षा दिलाने की अनुमति होगी और 12वीं कक्षा के छात्रों को पूरक परीक्षा में 1 विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी. पूरक परीक्षा मुख्य परीक्षा 2023 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी. मुख्य परीक्षा में सपली आए बच्चों को इस परीक्षा के लिए अपने स्कूल के माध्यम से ही परीक्षा फॉर्म भरना होगा. जिसके लिए बिना देर करते हुए ऐसे बच्चों को स्कूल प्रबंधन और अपने टीचर से संपर्क करना होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें