
हाइलाइट्स
Google Pay में आया नया फीचर
Aadhaar की मदद से बना सकेंगे UPI अकाउंट
नहीं होगी डेबिट कार्ड की जरूरत
नई दिल्ली. अगर आप डिजिटल पेमेंट सर्विस प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) के यूजर्स हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. गूगल पे ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है. इसकी सहायता से यूजर्स अब बिना डेबिट कार्ड (Debit Card) के भी अपना यूपीआई अकाउंट (UPI Accounts) क्रिएट कर सकेंगे. कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
इस सेवा के तहत गूगल पे यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बना सकेगा. हालांकि यूजर्स इस सेवा का फायदा सिर्फ तभी उठा सकेगा जब उसका मोबाइल फोन नंबर, बैंक अकाउंट और आधार नंबर आपस में जुड़े होंगे.
ये भी पढ़ें- Zomato UPI: जोमैटो की यूपीआई सर्विस हुई लॉन्च, पेमेंट के लिए दूसरे ऐप पर रीडायरेक्ट की नहीं होगी जरूरत
कंपनी ने एक बयान में कहा, “आधार पर आधारित यूपीआई सेवा से गूगल पे यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बना सकेंगे. जैसा कि यूपीआई के करोड़ों भारतीय यूजर्स हैं, इससे कई और यूजर्स को यूपीआई आईडी बनाने और उन्हें डिजिटल पेमेंट करने में सक्षम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.”
कैसे काम करेगा यह फीचर्स
- आधार से यूपीआई सर्विस को सक्रिय करने के लिए यूजर्स के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हो.
- सबसे पहले गूगल पे ऐप खोलें.
- अब यूपीआई ऑनबोर्ड ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद आधार की 6 डिजिट को दर्ज करें.
- इसके बाद यूजर्स को वन टाइम पासवर्ड (OTP) डालना होगा, जो आपके बैंक को प्रमाणित करेगा.
- अब आपका यूपीआई पेमेंट एक्टिवेट हो जाएगा.
- इसके बाद यूजर्स को यूपीआई पिन सेट करना होगा.
- यूपीआई एक्टिवेट होने के बाद यूजर्स आसानी से ट्रांजैक्शन कर पाएंगे.
.
Tags: Debit card, Digital payment, Google pay, Upi
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 15:02 IST








