Mira Road Murder: शव के टुकड़े किए, फिर कुकर में उबाला, पुलिस को मिला केवल पैर…श्रद्धा से भी खौफनाक है सरस्वती का मर्डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: चर्नी रोड हॉस्टल हत्याकांड के दो दिन बाद एक और घटना ने मुंबई को झकझोर कर रख दिया है. यहां मीरा रोड में दिल्ली के श्रद्धा वालकर मर्डर की तरह का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक 36 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन-पार्टनर ने कथित तौर पहले हत्या की,​ फिर शव को ‘कई टुकड़ों’ में काट दिया. आरोपी ने अपनी लिव-इन-पार्टनर महिला के शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला भी, ताकि वह उन्हें आसानी से ठिकाने लगा सके. पुलिस ने शव के कुछ टुकड़ों को कब्जे में लेते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी मनोज साहनी पिछले 3 वर्षों से गीता नगर फेज 7 में गीता आकाश दीप बिल्डिंग के जे विंग के फ्लैट 704 में पीड़िता सरस्वती वैद्य के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था. आरोपी को कुछ दिनों से यह शक था कि महिला का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. इसी शक के चलते दोनों के बीच लगातार झगड़ा होने लगे थे. ऐसे ही एक विवाद में 2-3 दिनों पहले आरोपी ने महिला की हत्या कर दी और उसके बाद कटर से उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया. आरोपी मनोज साहनी (56) को बुधवार शाम को उसके किराए के अपार्टमेंट से भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया.

फ्लैट से पुलिस को पीड़िता का केवल पैर मिला
पुलिस अधिकारियों को पीड़िता का केवल पैर मिला क्योंकि साहनी ने शरीर के कुछ हिस्सों को कई टुकड़ों में काटकर नष्ट कर दिया था. पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग के निवासियों ने बुधवार शाम करीब 7 बजे नयानगर पुलिस थाने में शिकायत की थी कि फ्लैट नंबर 704 से दुर्गंध आ रही है. जब पुलिस मीरा रोड स्थित इस अपार्टमेंट में पहुंची, तो मनोज साहनी ने दरवाजा खोला. उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों की मदद से दबोच लिया गया. पुलिस जब फ्लैट में दाखिल हुई तो उसे पीड़िता के शव के 12 से 13 टुकड़ों के अलावा पैर मिले. आरोपी ने कथित तौर पर पिछले दो से तीन दिनों में शरीर के कुछ हिस्सों को ठिकाने लगा दिया था.

पुलिस के मुताबिक उसने शव के टुकड़ों को कुकर मे उबाल कर रखा था और कुछ उबले हुए टुकड़े प्लास्टिक के एक बैग में भर रखा था. मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस उपायुक्त (जोन 1) जयंत बजबाले के हवाले से कहा गया है, ‘हमने साहनी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे के मकसद और उसने इसे कैसे अंजाम दिया, इसका पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं.’ पुलिस ने कहा कि मनोज साहनी ने पछतावे का कोई संकेत नहीं दिखाया. एक अधिकारी ने कहा, ‘हम उसके खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं. अपार्टमेंट से नमूने और सबूत इकट्ठा करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था. अपार्टमेंट के निवासियों ने पुलिस को बताया कि ये कपल किसी के साथ घुलते-मिलते नहीं थे.’

‘आवारा कुत्तों को खाना खिलाते दिखा आरोपी’
आकाश दीप बिल्डिंग के निवासियों के हवाले से पुलिस को बताया गया है कि मनोज साहनी को पिछले दो से तीन दिनों में इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा गया था- यह कुछ ऐसा था, जो उसने पहले कभी नहीं किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस को शक है कि उसने अपनी लिव-इन-पार्टनर के शरीर के कुछ हिस्सों को आवारा पशुओं को खिलाया होगा. पुलिस अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी ने महिला के शरीर के अंगों को नाले में बहाया था. एचटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कपल के फ्लैट के दरवाजे पर नेम प्लेट नहीं था और यह सोनम बिल्डर्स के नाम से रजिस्टर्ड है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में क्या तथ्य पता चले?
पुलिस को संदेह है कि हत्या 4 जून को हुई होगी. उन्हें यह भी संदेह है कि आरोपी मनोज साहनी ने सरस्वती वैद्य का गला घोंटा और उसके शरीर को काटने के लिए आरी का इस्तेमाल किया. शव को काटने के लिए इस्तेमाल की गई आरी को जब्त कर लिया गया है. इससे पहले महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की एक 18 वर्षीय लड़की के साथ 6 जून को दक्षिण मुंबई के चर्नी रोड में एक सरकारी महिला छात्रावास की चौथी मंजिल के कमरे में कथित रूप से बलात्कार किया गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध की पहचान सुरक्षा गार्ड प्रकाश कनौजिया के रूप में हुई थी, जो कपड़े धोने का काम भी करता था. उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

Tags: Crime News, Mumbai Crime News, Murder case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें