बिजली बिल होगा कम और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रहेंगे सुरक्षित! मीटर के बाद लगा दीजिए ये डिवाइस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

स्टेबलाइजर वोल्टेज मेंटेन करने के आता है काम
इलेक्ट्रिक गैजेट्स इससे रहते हैं सुरक्षित
स्टेबलाइजर से बिजली के बिल भी आता है कम

नई दिल्ली. गर्मी का मौसम आ गया है. बिजली की खपत और घर के इलेक्ट्रिक उपकरण के फूकने से लोगों का बहुत खर्च बढ़ गया होगा. इसी बात को ध्यान में रखकर हम मीटर के बाद लगाने वाली एक डिवाइस की जानकारी लेकर आए हैं, जो आपके बिजली के बिल को तो कम करेगा ही साथ में इलेक्ट्रिक उपकरण को भी आपके सुरक्षित रखेगा.

गर्मी में बिजली का लोड़ बढ़ने की वजह से कम वोल्टेज, तो कभी तेज वोल्टेज आते हैं. जिससे इलेक्ट्रिक गैजेट्स खराब हो जाते हैं और आपकी पॉकेट पर बेवजह का वजन बढ़ जाता है. अगर आप अपने घर के मीटर के बाद वोल्टेज कंट्रोल करने वाला स्टेबलाइजर लगा देंगे, तो आपका बिजली का बिल तो कम आएगा ही. साथ में आपके एसी, फ्रिज और जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण भी सुरक्षित रहेंगे.

यह भी पढ़ें : आज की डील : Hair Straightener और जूसर पर मिल रही तगड़ी छूट, बालों के साथ सेहत का रखें ख्याल

क्या होता है स्टेबलाइजर
स्टेबलाइजर वोल्टेज मेंटेन करने वाली डिवाइस होती है. जिन घरों में बार-बार वोल्टेज अप डाउन होते हैं. उन घरों में तेजी से इलेक्ट्रिक डिवाइस खराब होते हैं. इसके अलावा  वोल्टेज ज्यादा होने की वजह से मीटर भी ट्रिप मार जाता है और आपका बिजली का बिल ज्यादा आने लगाता है. ऐसे में स्टेबलाइजर आपके घर के वोल्टेज कंट्रोल रखता है.

यह भी पढ़ें : चिलचिलाती गर्मी होगी छूमंतर! 1099 रुपये का ये मिनी AC कूलर कमरे को बना देगा हिल स्टेशन

कैसे काम करता है स्टेबलाइजर
स्टेबलाइजर में ट्रांसफार्मर होता है जो कि, मेगनेट फिल्ड बनाकर वोल्टेज को अप-डाउन होने से बचाता है. ये डिवाइस अलग-अलग कैपेसिटी के हिसाब से आते हैं, जिसमें आप अपनी जरूरत के मुताबिक इन्हें खरीद सकते हैं.

स्टेबलाइजर की प्राइस
इलेक्ट्रिक स्टेबलाइजर 1kw से शुरू होते हैं. सामान्य तौर पर आप अपने घर में कम से कम 5Kw का स्टेबलाइजर लगवा सकते हैं. जिसे स्टेबलाइजर के बारे में हम आपको बता रहे हैं, ये ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर लिस्टेट है. AULTEN Copper Mainline Voltage Stabilizer को अमेजन से आप 25 प्रतिशत के डिस्काउंट पर 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Tags: AC, Tech news hindi, Tech News in hi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें