Live Video: सूअर के पीछे दौड़ा बाघ, दबोचने को कूदा… मगर बिना शिकार किए ही वापस लौटा! जानिए क्या हुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बगहा. बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki tiger reserve) में बाघ का शिकार की फिराक में भटकते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि बाघ का वीडियो वाल्मीकिनगर क्षेत्र के हाथी नाला इलाके का है, जहां जंगली सूअर नदी में पानी पी रहा है और उसका पीछा बाघ करता हुआ दिख रहा है. बाघ बहुत देर तक शिकार का पीछा करता है और अचानक बिना शिकार किए ही वापस जंगल की ओर लौट जाता है.

यह पहला मौका देखा जा रहा है जहां सामने के शिकार को बाघ आसानी से आजाद कर देता है. जंगल में गश्ती पर निकले वनकर्मियों की टीम ने इस घड़ी को अपने कैमरे में कैद किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होता दिख रहा है.

Tags: Bihar viral news, Champaran news, Social Viral, Valmiki Tiger Reserve

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें