आधी कीमत में मिल रहे हैं इस पॉपुलर कंपनी के AC, 1.5 और 2 टन के हैं ऑप्शन, खूब बचाते हैं बिजली!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

Haier के AC मॉडल्स पर मिल रही है छूट
फ्लिपकार्ट से 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ खरीदें
1.3, 1.5 और 2 टन के मॉडल हैं लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली. भारत के ज्यादातर हिस्सों में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए AC का सहारा ले रहे हैं. दरअसल, गर्मी खत्म होने के बाद भी एसी का इस्तेमाल उमस वाली जगहों में ठंड आने से पहले तक होता ही रहता है. इस बीच अगर आप एक नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां जबरदस्त डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

दरअसल, फ्लिपकार्ट पर AC की पॉपुलर कंपनी Haier के मॉडल्स पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है. ऐसे में ग्राहक महज 30 हजार रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत एसी खरीद सकते हैं. ये मॉडल्स 3 स्टार रेटिंग वाले भी हैं. यानी ये बिजली की भी बचत करेंगे.

Haier Frost Self-Clean 1.3 Ton 3 Star Split Inverter AC

इस मॉडल की बिक्री फ्लिपकार्ट पर अभी 50 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 60,490 रुपये की जगह 29,999 रुपये में की जा रही है. ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 1,250 रुपये तक फ्लैट डिस्काउंट भी पा सकते हैं. ये मॉडल 1.3 टन कैपेसिटी, 3 स्टार रेटिंग, स्लीप मोड और कॉपर कंडेंसर के साथ आता है. \

ये भी पढ़ें: इस जुगाड़ से पुराना फ्रिज भी देगा नए जैसी कूलिंग, खर्च भी ज्यादा नहीं, सिर्फ 200 रुपये से भी कम में होगा काम

Haier Frost Self-Clean 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC
ग्राहक इस एसी मॉडल को फ्लिपकार्ट से अभी 38,490 रुपये में 42 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद खरीद सकते हैं. साथ ही HDFC बैंक वाला ऑफर ग्राहकों को यहां भी मिलेगा. ये मॉडल 1.5 टन कैपेसिटी, 3 स्टार रेटिंग, स्लीप मोड, कॉपर कंडेंसर और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है.

Haier Heavy Duty 2 Ton 3 Star Split Inverter AC
ग्राहक फ्लिपकार्ट से इस एसी को अभी 40 प्रतिशत छूट के बाद 88,990 रुपये की जगह 52,990 रुपये में खरीद सकते हैं. ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर फ्लैट 3,000 रुपये की छूट मिलेगी. ये मॉडल 2 टन कैपेसिटी, 3 स्टार रेटिंग और ट्रिपल इन्वर्टर प्लस टेक्नोलॉजी के साथ आता है.

Tags: Air Conditioner, Flipkart, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें