
दमोह. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) में हिजाब विवाद (Hijab Controversy) में फंसे गंगा जमुना स्कूल (Ganga Jamuna School Case) पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है. सूब के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को भोपाल में कहा कि स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है. टेरर फंडिंग जैसी शिकायतों पर अगर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) संज्ञान लेकर जांच करेगी तो मध्य प्रदेश पुलिस पूरा सहयोग करेगी.
गंगा जमुना स्कूल मामले पर बयान देते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सामान्य तौर पर ऐसा होता है कि जो टेरर फंडिंग के मामले होते है उसकी जांच राष्ट्रीय एजेंसियां करती हैं. गंगा जमुना स्कूल में इस तरह की गतिविधियों के लिए किसी राष्ट्रीय एजेंसी ने हमसे संपर्क नहीं किया है. अगर कोई संपर्क करेगा तो एमपी की पुलिस सहयोग करेगी.
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हुई कार्रवाई
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि धारा 295 ए, 506 बी औऱ किशोर अधिनियम में कार्रवाई की गई है. जांच अभी शुरुआती स्टेज पर है. जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे कार्रवाई बढ़ती जाएगी. स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई हुई है. कौन शिक्षक थे जो इस कार्य के लिए प्रेरित करते थे या दबाव बनाते थे, इसकी भी जांच की जाएगी.
बच्चों को दूसरे स्कूलों में मिलेगा दाखिला
धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद दमोह के गंगा जमुना स्कूल मामले पर सरकार एक्शन मोड पर आ गई. हिजाब पर बवाल के बाद अब गंगा जमुना स्कूल के 1200 बच्चों का मध्य प्रदेश सरकार वैकल्पिक स्कूलों में दाखिला कराएगी. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि स्कूल में जिस तरह की गतिविधियां चल रही थी, इस पर गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिये थे.
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में सारा विषय आ गया है. स्कूल प्रबंधन की तरफ से धार्मिक विद्वेष फैलाया जा रहा था. प्रशासन अनजान बना रहा. मामला सामने आने पर डीओ को तुरंत कार्रवाई करनी थी. हम गणवेश पर नीति बनाएंगे. 1200 बच्चों को वैकल्पिक स्कूलों में दाखिला कराएंगे. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा.
.
Tags: Damoh News, Mp news, Narottam Mishra
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 13:03 IST








