
नई दिल्ली. रिज़र्व बैंक ने आज रुपे कार्ड (Rupay Card) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया. RBI ने सभी बैंकों को रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड (Rupay prepaid forex card) जारी करने की अनुमति दे दी है. इसके साथ ही आरबीआई ने ई-रुपया वाउचर का दायरा बढ़ाने का भी ऐलान किया. हालांकि, इसे नियम आरबीआई कुछ दिनों में जारी करेगा. आरबीआई का यह कदम रुपे कार्ड को ग्लोबल मार्केट में तेजी से बढ़ाएगा.
इसके अतिरिक्त, RuPay डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड को विदेशों में जारी करने और भारत सहित विश्व स्तर पर उपयोग करने की अनुमति होगी. आरबीआई के इस ऐलान के बाद दुनिया भर में RuPay कार्ड की पहुंच बढ़ जाएगी. ये घोषणाएं आरबीआई गवर्नर ने 8 जून, 2023 की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में की हैं.
RBI allows banks to issue Rupay prepaid forex cards
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2023
.
Tags: ATM Card, Credit card, RBI, Rupay
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 11:29 IST








