Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन की खूबसूरती को लगी पत्थरबाजों की नजर, 68 दिनों में 30 से ज्यादा शीशे तोड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरिकांत शर्मा/आगरा. अपनी रफ्तार की वजह से जानी जाने वाली देश की सबसे खूबसूरत और लग्जरी ट्रेन वंदे भारत को पत्थरबाजों की नजर लग गई है. देश की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत से जुड़ी एक चौका देने वाली खबर सामने आई है .दिल्ली निजामुद्दीन से आगरा के बीच ट्रेन को पत्थर बाज निशाना बनाते हैं. इस ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 महीने पहले भोपाल में हरी झंडी दिखाई थी.

2 महीने के दरमियान इस ट्रेन की खिड़कियों को कई बार निशाना बनाया गया है. 30 से अधिक खिड़कियां पत्थर मार कर तोड़ी जा चुकी हैं. कई खिड़कियों को बदला गया है और कई खिड़कियों पर ट्रांसपेरेंट टेप लगाकर काम चलाया जा रहा है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर यह लोग कौन हैं जो देश की धरोहर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ? देश की सबसे खूबसूरत और रफ्तार वाली ट्रेन पर पत्थर बरसा रहे हैं.

कई बार बदले जा चुके हैं वंदे भारत ट्रेन के टूटे शीशे

देश के प्रधानमंत्री ने 68 दिन पहले ही भोपाल के कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया था. यह ट्रेन भोपाल, झांसी ग्वालियर, आगरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचती है. 68 दिनों की यात्रा में वंदे भारत ट्रेन पर कई बार पत्थरबाजों ने पत्थर बरसा कर शीशों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार, कोच E2 ,C3 ,C4 C5 ,C6 की विंडो के ग्लास ब्रेक हुए हैं. टूटे हुए शीशों के ऊपर ट्रांसपेरेंट टैप लगाया गया है. इसके साथ ही भोपाल में 16 से अधिक खिड़कियों के शीशों को बदला जा चुका है.

दुर्भाग्यपूर्ण है वंदे भारत पर पथराव

शाम के वक्त वंदे भारत ट्रेन निजामुद्दीन से भोपाल के लिए सफर करती है. इस दौरान News18 local की टीम ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पाया कि कई सारे शीशे अभी भी टूटे हैं. कईयों को टेप से चिपका कर इस्तेमाल में लाया जा रहा है, तो कई पूरी तरह से टूटे हुए हैं. ट्रेन में सफर कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने इस खूबसूरत ट्रेन में टूटे हुए सीखे देखे तो वे हैरान थे. अपनी हाई स्पीड और सुविधाओं की वजह से जानी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार होना अपने आप में चौका देने वाला है.

ट्रेन पर पथराव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

आगरा रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल निजामुद्दीन से लेकर आगरा के बीच में ट्रेन पर पथराव की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है . विंडो के शीशे क्यों टूट रहे हैं ? इसका पता लगाया जाएगा. अगर वाकई में ट्रेन पर शरारती तत्व पथराव कर रहे हैं और शीशा तोड़ रहे हैं तो ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 11:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें