World Oceans Day 2023: आज है ‘विश्व महासागर दिवस’, समुद्री संसाधनों का संरक्षण जरूरी, जानें इसका इतिहास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

8 जून को दुनियाभर में मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस
इस दिन समुद्री संसाधनों के संरक्षण को लेकर किया जाता है जागरूक

World Oceans Day 2023: प्रत्येक साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस ( World Ocean Day) मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य महासागरों के महत्व और समुद्री संसाधनों के संरक्षण और संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है. कई सालों से लगातार हो रहे प्रदूषण का असर महासागरों में भी हो रहा है. वर्षों से मनुष्यों द्वारा किए जा रहे प्रदूषण के कारण महासागरों में जलीय आवासों का विनाश हो रहा है. विश्व महासागर दिवस को महासागरों के अंधाधुंध दोहन को कम करने और उनके संरक्षण के लिए स्थायी समाधान और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

विश्व महासागर दिवस 2023 की थीम
हर साल मनाए जाने वाले ‘विश्व महासागर दिवस’ की एक खास थीम होती है. इस साल की थीम है “प्लैनेट ओशन: द टाइड्स आर चेंजिंग” यानी “महासागर ग्रह: लहरे बदल रही हैं.” है. आज के दिन महासागरों के सरंक्षण और उनके प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है.

इसे भी पढ़ें- इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, घर में होगी धन की बरसात, गलती करने पर हो सकते हैं कंगाल

विश्व महासागरीय दिवस का इतिहास
वैश्विक स्तर पर महासागर दिवस मनाने की पहल पहली बार 1992 में कनाडा सरकार द्वारा ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थी. इस प्रस्ताव को प्रतिनिधियों द्वारा काफी समर्थन और सराहना मिली थी. जिसके बाद समुद्रों के संरक्षण को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को ‘विश्व महासागर दिवस’ के रूप में मनाने के लिए एक आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया. जिसके बाद से हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है.

विश्व महासागर दिवस का महत्व
विश्व महासागर दिवस को समुद्री तंत्र के संरक्षण, स्थायी मछली पकड़ने की प्रथाओं को अपनाने, महासागरों के प्रदूषण को कम करने और अन्य प्रमुख महासागर संबंधी समस्याओं के संबंध में उचित उपाय की पहल करने के लिए प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है. हर साल मनाए जाने वाले विश्व महासागर दिवस के अवसर पर लोगों समुद्री सरंक्षण के बारे में जागरुक किया जाता है. इस दिन महासागरीय संसाधनों के लगातार दोहन और इससे होने वाले प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया है.

इसे भी पढ़ें- इन 5 चीजों को खाने से लोहे सी मजबूत होंगी हड्डियां, कैल्शियम के लिए नहीं पड़ेगी दूध की जरूरत, शरीर बनेगा फौलादी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Sea

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें