
नई दिल्ली. NEET Result 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. नीट परीक्षा का आयोजन 7 मई को देश के 499 शहरों में किया गया था. अब नीट का रिजल्ट घोषित किया जाना है. दरअसल, गलत प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट बीत चुकी है. ऐसे में अब बिना किसी देरी के ही नीट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो एनटीए की तरफ से नीट का रिजल्ट अगले हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्टेप वाय स्टेप चेक कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट को अपना एडमिट कार्ड साथ रखना होगा. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा.
टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
बता दें कि एनईईटी, नीट रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की भी घोषणा करेगा. एनटीए स्कोरकार्ड पर विषयवार अंक, ऑल इंडिया रैंक और अन्य जानकारी का उल्लेख रहेगा.
ये भी पढ़ें-
NIRF Ranking 2023: जेएनयू दूसरे स्थान पर बरकरार, 450 करोड़ रुपये से होगा ये काम
6 जून था आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास आपत्ति दर्ज करने का मौका 6 जून तक था. अब इन आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.
मिलता है बढ़िया प्लेसमेंट
बता दें कि नीट एग्जाम का आयोजन हर साल देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. इस परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस सहित कई अन्य कोर्सों में एडमिशन मिलता है. पढ़ाई पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को बढ़िया प्लेसमेंट ऑफर होता है.
.
Tags: Education news, NEET, Neet exam
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 10:17 IST








