क्या अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल थामेंगे भाजपा का हाथ? गुजरात BJP चीफ संग आई फोटो से अटकलें तेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

दिवंगत कांग्रेस नेता के बेटे फैजल पटेल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ तस्वीरें शेयर कीं.
राजीनित में एंट्री के सवाल पर फैजल ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जब भी कहेगी, शामिल हो जाऊंगा.

अहमदाबाद. कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैजल अहमद पटेल की गुजरात भाजपा अध्यक्ष के साथ सामने आई तस्वीरों ने राज्य की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. फैजल अहमद पटेल ने खुद यह फोटो ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पिछले कुछ वर्षों से सीआर पाटिल जी के साथ बातचीत कर रहा हूं.’ यह तस्वीर सामने आने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि फैजल पटेल बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव हूं, इसलिए शेयर किया फोटोः फैजल पटेल
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फैजल पटेल ने कहा, ‘पटेल, जो कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, ने कहा: “आज, मैंने गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल के साथ अपनी दो तस्वीरें अपलोड कीं. हमारे बीच अच्छे संबंध हैं. एक तस्वीर एक साल पुरानी है और दूसरी लगभग एक हफ्ते या 10 दिन पहले ली गई थी.’

परिवार द्वारा किये गए विकास कार्यों में सहयोग की जरूरतः फैजल पटेल
इसके अलावा उन्होंने कहा, “मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय हूं, इसलिए मैंने तस्वीरें अपलोड कीं. कोई अन्य इरादा नहीं है.” यह पूछे जाने पर कि वह पाटिल के संपर्क में क्यों हैं तो फैजल पटेल ने कहा, “सी आर पाटिल के साथ संबंध रखने का उद्देश्य यह है कि वह अंकलेश्वर, भरूच और गुजरात में हमारे परिवार द्वारा किए गए विकास कार्यों को पूरा करने में सक्रिय रूप से मदद करेंगे. मैं उनके साथ अपना संबंध जारी रखूंगा.

कांग्रेस आलाकमान कहता है तो जरूर राजनीति में शामिल होऊंगाः फैजल पटेल
उन्होंने कहा, “मैं पिछले 10 से 12 वर्षों से अपनी बहन मुमताज के साथ अंकलेश्वर शहर में गरीब लोगों के लिए विकास कार्य कर रहा हूं. मैं दूसरों के बीच बुनियादी ढांचे के विकास, सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के लिए काम करने की अपने पिता की इच्छा का पालन कर रहा हूं.” यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी राजनीति में शामिल होने की योजना है तो फैजल पटेल ने कहा, ‘मैं कांग्रेस का सदस्य नहीं हूं, लेकिन मैं पार्टी की सेक्युलर विचारधारा का पालन करता हूं. अगर कांग्रेस आलाकमान कहता है, तो मैं निश्चित रूप से राजनीति में शामिल होऊंगा.

Tags: Ahmed Patel, Congress, Gujarat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें