Gold Silver Price in Ranchi: रांची में सोने का भाव स्थिर, चांदी थोड़ी फिसली, जानें आज का ताजा रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट – शिखा श्रेया

रांची. आज सर्राफा बाजार में सोना के भाव स्थिर तो चांदी सस्ती हुई है. अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी की सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,950 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 59,800 रुपए तय की गयी हैं. वहीं, चांदी प्रति किलो 77,800 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोने के भाव में स्थिरता तो चांदी में गिरावट देखी गयी हैं .प्रति किलो चांदी के दर में आज 200 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं.आज चांदी प्रति किलो 77,800 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (बुधवार) शाम तक चांदी 78,000 रुपए की दर से बिक्री की गई है.

आपके शहर से (रांची)

सोने का भाव स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव में कोई हलचल नहीं देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,950 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 56,950 रुपए तय की गई है. यानी दाम में कोई बदलाव नही देखी गयी हैं. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,800 रुपए के भाव से खरीदा. आज भी इसकी कीमत 59,800 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में कोई बदलाव नहीं देखी गयी हैं.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या www.ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Tags: 22 carat gold, Gold Prices Today, Jharkhand news, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें