
हाइलाइट्स
मूंगदाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई मिनरल्स पाए जाते हैं.
बच्चों के बेहतर विकास के लिए भी मूंगदाल टोस्ट काफी फायदेमंद माना जाता है.
Kid-Friendly Moong Dal Toast: अक्सर पैरेंट्स इस बात की शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी ब्रेकफास्ट करना ही नहीं चाहता. ऐसे में बच्चों को सुबह सुबह नाश्ते में क्या दिया जाए, यह सोचकर ही पैरेंट्स परेशान हो जाते हैं. अगर आपके बच्चे भी सुबह ब्रेकफास्ट देखकर नाक मुंह सिकोड़ते हैं तो आप उन्हें एक बार मूंगदाल और सब्जियों से भरपूर टोस्ट बनाकर जरूर खिलाएं. यह टोस्ट प्रोटीन से भरपूर है और आपके बच्चे को दिन भर एनर्जी से भरपूर भी रख सकता है. यह स्वाद में भी इतना अच्छा है कि बच्चे मांग मांग कर खाएंगे.
मूंगदाल टोस्ट के फायदे
-मूंगदाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं जो बच्चों के विकास के लिए काफी उपयोगी होते हैं.
-इसमें मौजूद प्रोटीन बच्चों को दिनभर एनर्जी से भरपूर बनाए रखता है और मसल्स टिश्यू को रिपेयर कर बूस्ट करता है.
मूंगदाल टोस्ट बनाने का तरीका
सामग्री
-1 कप धुली मूंगदाल
–1/4 कप बारीक कटा प्याज़
–1/4 कप बारीक कटा टमाटर
–1 बारी कटा हरी मिर्च
–1 छोटा टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ
–1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
–1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
–नमक स्वादानुसार
–ब्रेड स्लाइस
–तेल या घी तलने के लिए
इसे भी पढ़ें: सुबह खाना है कुछ हेल्दी तो बनाएं मिक्स्ड स्प्राउट पोहा, मिलेगी दिनभर एनर्जी, पौष्टिक नाश्ते की रेसिपी है आसान
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में मूंगदाल, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें. ऐसा करने से सभी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाएंगी. अब तलने वाले पैन में तेल या घी गरम करें. एक ब्रेड स्लाइस पर मूंगदाल का मिश्रण लगाएं और उसके ऊपर दूसरा ब्रेड स्लाइस रखें. अब धीमी आंच पर इसे टोस्ट करें. जब ब्रेड स्लाइस सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तो गर्मागर्म सर्व करें. इसे बच्चों के पसंदीदा सॉस या चटनी के साथ परोसें.
इसे भी पढ़ें: सुबह खाना है कुछ हेल्दी तो बनाएं मिक्स्ड स्प्राउट पोहा, मिलेगी दिनभर एनर्जी, पौष्टिक नाश्ते की रेसिपी है आसान
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 08:00 IST








