
हाइलाइट्स
टी-शर्ट खरीदते समय शोल्डर और नेक साइज को अवॉयड करने से बचें.
आप अपने बॉडी शेप के अनुसार टी-शर्ट की फिटिंग डिसाइड कर सकते हैं.
T-shirt Selection Tips: गर्मियों में बेस्ट और कम्फर्टेबल लुक पाने के लिए टी-शर्ट पहनना सबसे अच्छा ऑप्शन होता है. वहीं, टी-शर्ट को आप कैजुअल से लेकर प्रोफेशनल जैसे हर तरह के अटायर से मैच कर सकते हैं. हालांकि, टी-शर्ट के साथ स्टाइलिश लुक पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इसे खरीदते समय कुछ आसान टिप्स (T-shirt selection tips) की मदद से आप परफेक्ट टी-शर्ट चूज कर सकते हैं.
दरअसल, हर तरह की टी-शर्ट सभी की पर्सनालिटी पर सूट नहीं करती है. खासकर, गर्मियों में स्मार्ट लुक पाने के लिए सही टी-शर्ट का चुनाव बेहद जरूरी होता है, इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं बॉडी टाइप से अनुसार टी-शर्ट चुनने के टिप्स, जिसे फॉलो करके आप गर्मियों में अपने लिए परफेक्ट टी-शर्ट सेलेक्ट कर सकते हैं.
नेक और शोल्डर पर दें ध्यान
टी-शर्ट खरीदते समय शोल्डर और नेक साइज को अवॉयड करने से बचें. ऐसे में सबसे पहले शोल्डर की लेंथ चेक कर लें. वहीं, नेक साइज में आप राउंड नेक, वी नेक और क्री नेक वाली टी-शर्ट खरीद सकते हैं. इसके अलावा, आप पोलो कॉलर, द स्कूप नेक और वाय नेक टी-शर्ट भी ट्राई कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कॉकटेल पार्टी के लिए चाहते हैं किलर लुक, 4 फैशन टिप्स करें फॉलो, हर कोई आपको ही देखेगा बार-बार
लम्बाई और स्लीव्स पर करें फोकस
वैसे तो मार्केट में हर साइज की टी-शर्ट आसानी से मिल जाती हैं. मगर परफेक्ट लुक कैरी करने के लिए मीडियम लेंथ टी-शर्ट सेलेक्ट करना बेहतर रहता है. ऐसे में आप जींस की पॉकेट तक पहुंचने वाली टी-शर्ट खरीद सकते हैं. वहीं स्लीव्स की लेंथ कोहनी से थोड़ी कम और फिटिंग ज्यादा लूज या टाइट नहीं होनी चाहिए.
टी-शर्ट की फिटिंग
आप अपने बॉडी शेप के अनुसार टी-शर्ट की फिटिंग डिसाइड कर सकते हैं. बता दें कि पतले लोगों के लिए स्लिम फिट और हेल्दी लोगों के लिए बैगी फिट या मसल फिट टी-शर्ट पहनना बेस्ट रहता है.
स्टाइलिंग को न करें अवॉयड
कैजुअल और कंफर्टेबल लुक में स्टाइलिंग एड करने के लिए आप ट्रेंडी टी-शर्ट का सेलेक्शन कर सकते हैं. ऐसे में पॉकेट स्टाइल, हुडेड स्टाइल, ग्राफिक स्टाइल, प्रटेंड और प्लेन टी-शर्ट कैरी करना बेहतर विकल्प होता है.
ऐसे खरीदें टी-शर्ट
आमतौर पर टी-शर्ट खरीदते समय लोग अक्सर कलर और डिजाइन पर ज्यादा ध्यान देते हैं. हालांकि टी-शर्ट लेते वक्त रंग और डिजाइन के अलावा साइज, लेंथ, फिटिंग और स्टाइल को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है. ऐसे में इन सभी चीजों पर फोकस करके आप आसानी से अपने लिए परफेक्ट टी-शर्ट चुन सकते हैं.
.
Tags: Fashion, Lifestyle, Summer
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 07:54 IST








