‘देशभक्त थे नाथूराम गोडसे, जहां तक मैंने…’ बोले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जहां तक मैंने पढ़ा है कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे.
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी का खस्ता हाल देख हताश हैं.

बलिया. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त करार दिया और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का माखौल उड़ाते हुए कहा कि वह ‘केवल’ गांधी उपनाम साझा करते हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने बुधवार को बलिया स्थित पार्टी के जिला मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘गांधी जी को मारा वो एक अलग मुद्दा है‌. जहां तक मैंने गोडसे को जाना और पढ़ा है, वह भी एक देशभक्त थे. गांधी जी की जो हत्या हुई , उससे हम सहमत नहीं हैं.’

राहुल गांधी केवल गांधी नाम को भुना रहे हैंः त्रिवेंद्र सिंह रावत
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रावत ने कहा कि गांधी उप नाम भर से उनकी विचारधारा गांधीवादी नहीं हो जाती. उन्होंने कहा कि ‘जनेऊ’ बाहर लटकाने से उनकी पहचान नहीं बदल सकती है, वह (राहुल गांधी) केवल बात करते हैं. रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केवल गांधी नाम को भुना रहे हैं. हाल ही में राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता के प्रयासों से पार्टी को कोई लाभ नहीं होगा और जल्द वह (कांग्रेस) बीते दिनों की बात होगी.

यह भी पढ़ेंः पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक; ललन सिंह बोले- राहुल, ममता, केजरीवाल और स्टालिन होंगे शामिल

राहुल गांधी अपनी पार्टी का खस्ता हाल देखकर हताश हैंः त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी अपनी पार्टी की खस्ता हाल को देखकर हताशा में बोल रहे हैं. वह मानसिक तनाव में बोल रहे हैं. जनता मानसिक तनाव से गुजर रहे व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगी.’ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर रावत ने कहा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बड़ा नौटंकीबाज नेता इस देश में कोई नहीं है. अखिलेश यादव केजरीवाल से नौटंकी का गुण सीखना चाहते हैं.’

सपा ने माफिया को अपना कैडर बनाया और फिर माननीय बनायाः रावत
उन्होंने कहा कि सपा के ‘मुखौटा’ से जनता परिचित है. रावत ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश को ‘गुंडा राज’ में झोंकने का कार्य किया है. भाजपा नेता ने कहा कि सपा ने माफिया को अपना कैडर बनाया व फिर माफिया को माननीय बनाया. जनता आने वाले समय में एक बार फिर सपा को नकार देगी.

Tags: Nathuram Godse, Trivendra Singh Rawat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें