Jagannath Rath Yatra 2023: जानिए भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए क्यों हो जाते हैं बीमार, मंदिर के कपाट बंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- सौरभ तिवारी

बिलासपुर. भगवान श्री जगन्नाथ इन दिनों बीमार हैं. उनका उपचार चल रहा. वहीं उपचार के दौरान 15 दिनों तक मंदिर के पट बंद रहेंगे. मंदिर के पुजारी भगवान का उपचार करेंगे और फिर 15 दिनों बाद जब वह स्वस्थ हो जाएंगे तब रथ यात्रा निकाली जाएगी. बिलासपुर के रेलवे क्षेत्र में स्थित जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी गोविंद प्रसाद पाढ़ी जी से हमने बात की जिन्होंने भगवान जगन्नाथ के बीमार पड़ने के कारण और उनके उपचार से जुड़ी हुई बातें बताई. पुजारी जी ने बताया की भगवान जगन्नाथ को दूध, दही से भव्य स्नान कराया जाता है.

स्नान पूर्णिमा के दिन अत्यधिक स्नान कराने की वजह से वह बीमार पड़ जाते हैं और फिर उनका उपचार चलता है. उपचार के दौरान 15 दिनों तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं. उपचार में भगवान को पुजारी के द्वारा खास काढ़ा बनाकर पिलाया जाता है. इसमें सोठ, पिंपली, दाल चीनी, गुल मिर्च से बनाया हुआ काढ़ा भगवान श्री जगन्नाथ को पिलाया जाता है.

पुजारी दिन में 3 बार यह काढ़ा भगवान जगन्नाथ को पिलाते हैं. वहीं इस दौरान भगवान को अन्न का भोग नहीं लगता, उन्हें दूध, दही, फल खिलाया जाता है. पुजारी ने बताया कि 15 दिनों तक भगवान का उपचार चलता है. उन्हें खास काढ़ा दिया जाता है. उनका ध्यान रखा जाता है जतन किया जाता है. जिसके बाद प्रभु स्वस्थ होते हैं फिर मंदिर के पट खोले जाते हैं.

कब शुरू होगी रथयात्रा
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन निकाली जाती है। इस बार यह यात्रा 20 जून 2023 मंगलवार के दिन निकाली जाएगी. लेकिन, इस यात्रा से पूर्व भगवान 15 दिनों तक एकांतवास में रहते हैं.

Tags: Bilaspur district, Bilaspur news, Chhattisgarh news, Hindu Temple, Jagannath Rath Yatra, Lord jagannath rath yatra, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें