टाटा बायबाय खत्म… Jimny के आते ही Thar को ये कह रहे लोग, जानिए किसमें कितना है दम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जिम्नी के सभी वैरिएंट में 4-व्हीवल ड्राइवट्रेन मिलता है.
इस फीचर से साथ यह अपने सेगमेंट में सबसे प्रैक्टिकल कार है.
जिम्नी का मुकाबला महिंद्रा थार से है.

मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी पहली प्योर ऑफ रोडर एसयूवी, जिम्नी (Jimny) को लॉन्च कर दिया है. जिम्नी के आते की कहा जा रहा है कि ये महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के ग्राहकों को तोड़ सकती है. कंपनी Jimny को पहले से ही ग्लोबल मार्केट में 3 डोर वर्जन में बेच रही है, लेकिन भारत में इसे 5 डोर वर्जन में पेश किया गया है. भारत में ग्राहकों की पसंद को देखते हुए कंपनी ने इसमें कई बदलाव भी किए हैं.

मारुति जिम्नी को कंपनी ने 4X4 ड्राइवट्रेन में लेकर एक बेहद प्रैक्टिकल कार बना दिया है. इस वजह से यह एक आम एसयूवी के अलावा एक बेहतर ऑफ रोडर भी साबित होगी. अगर आप भी मारुति जिम्नी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उससे पहले जान लें कि जिम्नी और थार में कौन सी कार आपको पैसा वसूल डील देगी…

यह भी पढ़ें: Maruti Jimny ने मारी धमाकेदार एंट्री, 12.74 लाख रुपये में सबसे सस्ती 4WD एसयूवी, Mahindra Thar से लेगी टक्कर

Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: Price
कीमत की बात करें तो, जिम्नी को मारुति ने 12.74 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 15.05 रुपये (एक्स-शोरूम) है. जिम्नी को दो वैरिएंट – जेटा और अल्फा में पेश किया गया है. वहीं महिंद्रा थार भारतीय बाजार में 10.54-16.78 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. कीमत को देखें तो मारुति जिम्नी महिंद्रा थार से लगभग 2 लाख रुपये महंगी है. यह इसलिए क्योंकि जिम्नी के सभी वैरिएंट्स को 4-व्हील ड्राइवट्रेन (4WD) में लाया गया है. जबकि थार शुरूआती कीमत पर केवल 2-व्हील ड्राइव (2WD) में उपलब्ध है. कीमत के मामले में महिंद्रा थार को जिम्नी से बढ़त मिलती है.

Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: Engine
मारुति जिम्नी में 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलता है जो 105bhp की पॉवर और 134Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध है. जिम्नी के दोनों वैरिएंट्स में 4-व्हील ड्राइवट्रेन (4WD) स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है. महिंद्रा थार की बात करें तो, इसमें 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (152PS/320Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (118PS/300Nm) का विकल्प दिया जा रहा है. महिंद्रा थार के दोनों इंजन साफ तौर पर जिम्नी से कहीं अधिक पॉवर जनरेट करते हैं. इस वजह से थार में आपको अच्छी परफॉरमेंस और राइड क्वालिटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: जेब में हैं ज्यादा पैसे, तो Maruti-Hyundai के पीछे क्यों भागना? ये कारें देंगी सेफ्टी के साथ शानदार सवारी

Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: Features
फीचर्स बात करें तो जिम्नी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी कई फीचर्स शामिल हैं. सुरक्षा के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड असिस्ट, रियरव्यू कैमरा और पार्किंग सेंसर दिया गया है. जिम्नी के सभी मॉडलों में हार्ड टॉप रूफ मिलता है.

वहीं महिंद्रा थार एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है. यह एसयूवी क्रूज कंट्रोल, LED DRLs के साथ हैलोजन हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिकली कंट्रोल्ड AC और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स से भी लैस है. महिंद्रा थार में धोने योग्य इंटीरियर फ्लोर मिलता है. साथ ही यह कनवर्टिबल रूफटॉप के ऑप्शन में भी आती है.

सेफ्टी के लिहाज से थार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल डिसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं. महिंद्रा थार अपने सेगमेंट की सेफ कारों में से एक है. ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में थार को 4-स्टार रेटिंग दिया गया है. जिम्नी की क्रैश टेस्ट रेटिंग सभी सामने नहीं आई है.

Tags: Auto News, Mahindra and mahindra, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें