आज का राशिफल, 08 जून 2023: मेष और वृष राशि वालों को मिलेगी तरक्की, मिथुन राशि वाले गुस्सा करें कंट्रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 08 June 2023)

घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा. आज आप सगे- संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कहीं जाना होगा, जिससे लाभ होगा. व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नौकरी में पदोन्नति मिलेगी. वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें. कार्यभार से थकान का अनुभव होगा.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 08 June 2023)

विदेश में रहने वाले स्वजन या मित्रों का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा. विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे. लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा. ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार बढ़ेगा. व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 08 June 2023)

किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध की भावनाओं को नियंत्रण में रखने की जरूरत है. नई दवाई या चिकित्सा शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव होगी. परिजनों और सहकर्मियों से मनमुटाव होगा. आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे. स्वास्थ्य खराब होगा. ईश्वर की प्रार्थना तथा जाप करने से राहत महसूस होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें