IND vs AUS, WTC Final, Day 1: हेड-स्मिथ की जोड़ी ने बिगाड़ा इंडिया का खेल, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन ही ठोके 327 रन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हेड-स्मिथ की जोड़ी ने बिगाड़ा इंडिया का खेल
AUS ने पहले दिन ही ठोके 327 रन

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का आगाज हो चूका है. द ओवल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई ऑस्ट्रेलियाई का आगाज शानदार तरीके से हुआ है. कंगारू टीम ने पहले दिन की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए हैं. टीम के लिए पहले दिन की समाप्ति के बाद स्टीव स्मिथ 227 गेंद में 14 चौके की मदद से 95 और ट्रैविस हेड 156 गेंद में 22 चौके एवं एक छक्का की मदद से 146 रन बनाकर नाबाद हैं.

सस्से में पवेलियन लौटे ख्वाजा:

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा. ख्वाजा चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बने. दरअसल, कैप्टन रोहित शर्मा ने पारी का चौथा ओवर मोहम्मद सिराज के हाथ में थमाया. सिराज अपने कप्तान के उम्मीदों पर खरा भी उतरे. उन्होंने ओवर की चौथी गेंद गुड लेंथ पर डाली. जहां ख्वाजा पूरी तरह से चकमा खा गए. नतीजा यह रहा कि गेंद उनके बल्ले से बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के हाथों में समा गई.

यह भी पढ़ें- ऐसी लाचारी कभी नहीं देखी, शमी की गेंद पर बेबस तरीके से बोल्ड हुए लाबुशेन, VIDEO

अर्द्धशतक से चूके डेविड वॉर्नर:

द ओवल में डेविड वॉर्नर अच्छे लय में नजर आ रहे थे. लेकिन अपने 35वें अर्द्धशतक के करीब आकर उनका धैर्य जवाब दे गया. ठाकुर की एक पटकी हुई गेंद को पुल करने के प्रयास में वह विकेट के पीछे भरत के हाथों लपके गए. वॉर्नर ने पहली पारी में अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 60 गेंदों का सामना किया. इस बीच आठ चौके की मदद से 43 रन बनाने में कामयाब रहे.

अच्छी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए मार्नस लाबुशेन:

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मार्नस लाबुशेन को सधी शुरुआत मिली, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे. उन्होंने पहली पारी में अपनी टीम के लिए कुल 62 गेंदों का सामना किया. इस बीच तीन चौके की मदद से 26 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हुए.

शमी, ठाकुर और सिराज को मिली सफलता:

भारतीय टीम की तरफ पहले दिन मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर एवं मोहम्मद सिराज को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी. सिराज ने जहां ख्वाजा को आउट किया. वहीं ठाकुर ने वॉर्नर और शमी ने लाबुशेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Tags: India vs Australia, Steven smith, World Test Championship Final, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें