
रूपेश कुमार भगत/गुमला. गुमला जिले में लगातार जंगली हाथियों का आतंक जारी है. हाथी आबादी वाले इलाके में आकर लोगों की जान ले रहे हैं. लेकिन वन विभाग इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. ताजा मामले में कामडारा थाना क्षेत्र के पाकुट गांव के बुधवार को आम चुनने बागीचा गए तीन लोगों को जंगली हाथी ने कुचल दिया. जिससे दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर हालत में इलाजरत है.
घटना के संबंध में बताया जाता है की पाकुट गांव केबंधना स्वासी, जूही कुमारी व मोतरों सिंह सहित अन्य लोग बागीचा में आम चुनने के लिए गए थे. जिस दौरान अचानक से एक जंगली हाथी से उनका सामना हो गया. हाथी के द्वारा इन लोगों परहमला कर दिया गया.
एक की इलाज के दौरान हुई मौत
हाथी ने मोतरों सिंह को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं जूही कुमारी व बंधना स्वांसी को पटक कर घायल कर दिया. हाथी के वहां से हटने के बाद लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद जूही कुमारी को मृत घोषित कर दिया. बांधना स्वासी को गंभीर अवस्था में खूंटी रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
हाथी को वन विभाग कर रहा ट्रेस
वनपाल लेवनुस कुल्लू ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. मृतक के परिजनों को 20-20 हजार रुपये मुआवजा दिए गए हैं. वहीं, शेष 3.80 लाख रुपये की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जंगली हाथी को ट्रेस किया जा रहा है. ताकि उसे सुरक्षित जॉन में भेजे जा सके.
बता दें कि इधर घटना के बाद ग्रामीण काफी भयभीत हैं. हाल के दिनों में फिर से जंगली हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. पिछले 5 महीनों में जंगली हाथियों ने 9 लोगों की जान ले ली है.
.
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 22:57 IST








