अदरख के दाम बढ़ने से आम आदमी की चाय हुई फीकी, जानिए अदरख के भाव बढ़ने की वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि पायक/ भीलवाड़ा. राजस्थानी में एक कहावत है की मेहमान नवाजी में आप छप्पन भोग लेकर आ जाए मगर अगर आपने घर में आए मेहमान से चाय नहीं पूछी तो पूरी मेहमान नवाजी का कोई मतलब नहीं रहता है. क्योंकि भीलवाड़ा जिले में चाय का मेहमान नवाजी में विशेष महत्व रहता है. लेकिन यहां पर चाय के शौकीनों को अब कुछ दिनों तक अदरक का स्वाद बहुत ही कम मिल पाएगा. आम आदमी के लिए अब अदरक खरीदना मुश्किल हो गया.

भीलवाड़ा में अदरक के भावों में अचानक से उछाल आया है. मौसम में आ रहे लगातार परिवर्तन के चलते अदरक की नई फसल नहीं आ पा रही है. जिसके चलते अदरक की भारी डिमांड भी हो रही है मगर कहीं ना कहीं अदरक के भाव में भारी उछाल आया है. ऐसे में अदरक 200 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है.

भीलवाड़ा के सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता दीपेश कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मंडी में अदरक के भाव 120 से 130 रुपये किलो चल रहे थे. लेकिन अब अदरक के भाव 180 से 200 रुपये किलो तक चल रहे हैं. अदरक के भाव बढ़ने के पीछे कारण यह है कि इन दिनों लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन के चलते मंडी में अदरक की आवक कम हो रहीं है. जिसकी वजह से अदरक के भावों में तेजी आई.

वहीं दूसरी तरफ अदरक खरीदने आई महिला सुशीला देवी कहती है कि हालांकि इन दिनों अदरक के भावों में उछाल तो आया है मगर कहीं ना कहीं अदरक सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है. इसलिए हम चाहे 200 रुपये किलो हो फिर भी हम अदरक खरीद रहे हैं.

चाय की होटल लगाने वाले रूप लाल शर्मा कहते है कि अदरक के भाव आसमान छू रहे हैं. जिसके चलते चाय की होटल पर अदरक कम दिखाई दे रही है. होटल पर आने वाले ग्राहक अदरक वाली चाय के डिमांड तो करते हैं, मगर अदरक के भाव आसमान छू रहे हैं जिसके चलते मंडी में भी अदरक उपलब्ध नहीं हो पा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 00:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें