Bhopal News: ‘यमराज’ बनकर सड़क पर उतरे विद्यार्थी, लोगों को कर रहे ऐसे जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: भोपाल में रोड सुरक्षा को लेकर स्टूडेंट्स की एक अनोखी पहल देखने को मिली है. यहां के एक कॉलेज के स्टूडेंट्स लोगों के बीच जाकर उन्हें यातायात के नियमों के बारे में लगातार जागरूक कर रहे हैं. समझाने का तरीका भी कुछ विशेष ही है. ये विद्यार्थी यमराज की वेशभूषा धारण कर सड़क पर उतरते हैं. जिससे लोग आकर्षित होकर इनकी बात सुनते हैं.

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले यह युवा एनएसएस से जुड़े हैं और सैम कॉलेज में पढ़ते हैं. इन स्टूडेन्ट्स को कॉलेज से जब कभी छुट्टी मिलती है या जब भी खाली वक्त होता है तो लोगों को जागरूक करने निकल पड़ते हैं.

शहर में बढ़ रहे सड़क हादसे
वाहन चलाते वक्त हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने की वजह से पिछले कुछ समय से शहर में हादसों में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है. कई लोग यातायात नियमों का पालन भी करते नजर नहीं आते, जिसको देखते हुए कॉलेज के विद्यार्थियों ने पहल की है.

पढ़ाई का नुकसान किए बिना कर रहे जागरूक
एक विद्यार्थी ओम चौरे ने बताया कि हम ये काम अपनी पढ़ाई का नुकसान किए बिना कर रहे हैं. पूर्व में भी हमने रायसेन जिले में इस काम को अंजाम दिया था, जिससे वहां के लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिली और अब यहां भोपाल में भी हम कई चौराहों पर यमराज का भेष धारण कर लोगों को यातायात में सुधार करने के लिए जागरूक कर रहे हैं. जब कोई सिगनल को तोड़ कर जेब्रा क्रॉसिंग के बाहर गाड़ी खड़ी करता है तो हम लोग ताली बजाकर उन्हें समझाते हैं, ताकि अगली बार से वह ऐसी गलती न करें

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 23:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें