Gumla Accident News : तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा कार गुमटी में घुसी, 4 की मौत, 4 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूपेश कुमार भगत/गुमला. गुमला में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा है. दरअसल, घटना कामडारा थाना क्षेत्र के खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई है. सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर घुस गई. वहां मौजूद लोग इसकी सपेट में आ गए. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. वाहन में सवार लोग मौका पाकर फरार हो गए.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. शेष घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई. वहीं. चार घायलों को रेफर कर रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

रांची में चल रहा घायलों का इलाज
हादसे में कृपा टोपनो(45) व बेरथिला बारला(40) की मौके पर मौत हो गई. वहीं गुमटी संचालिका ज्योति देवी(40) व बसंत नाच(50) इलाज के दौरान दम तोड़ दिए. जबकि एलिना सुरीन(40), जिरामनी टोपनो(45), जोडन नाग(40) व लूसिया तोपनो(25) गंभीर स्थिति में रांची रिम्स में इलाजरत हैं.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैंक आए लोग गुमटी के पास छाव में खड़े थे. उसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा कार लोगों को रौंदते हुए गुमटी में घुस गई. पुलिस इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भेज दिया. वहीं कार को जब्त कर थाना ले आई. पुलिस आके की कार्रवाई में जुटी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 23:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें