Jhansi News: बेकार को आकार देने वाली झांसी की नीलम सारंगी को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाश्वत सिंह/झांसी : स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करने के लिए योगी सरकार राज्य स्तरीय नवदेवी सम्मान समारोह करने जा रही है. स्वच्छ भारत मिशन नगरीय निदेशालय नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के अलग-अलग निकायों से महिलाओं का चयन किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इन महिलाओं को सम्मानित करेंगे.

प्रदेश के अलग-अलग निकाय क्षेत्रों से 9 कैटेगरी में ऐसी महिलाओं का चयन किया गया है जो स्वच्छता में अभिनव प्रयोगों से या विशेष प्रयासों से सहयोग कर रही हैं. प्रत्येक कैटेगरी में चार महिलाओं को चयनित किया गया है. झांसी नगर निगम क्षेत्र की नीलम सारंगी को वेस्ट टू वेल्थ कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है.

कूड़ाघरों की बदली सूरत
झांसी की रहने वाली नीलम सारंगी ने ‘बेकार को आकार’ नाम के अभिनव पहल को शहर में लोकप्रिय बनाने का काम किया है. अपने घर में और परिचित के लोगों को घर में ख़राब हो जाने वाले कूड़े और कबाड़ों के उपयोग की तकनीकी सिखाते हुए उन्होंने नगर निगम झांसी के साथ मिलकर काम किया. नगर निगम झांसी के कई पार्कों में कबाड़ के सामान से सुंदरीकरण और सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया जो बेहद आकर्षक हैं. इसके साथ ही कबाड़ और घरेलू ठोस वेस्ट के उपयोग को लेकर कई तरह के काम किये जा रहे हैं.

कबाड़ के उपयोग को लेकर प्रयोग शुरू किया
नीलम सारंगी ने बताया कि बेकार को आकार के माध्यम से उन्होंने कूड़े और कबाड़ के उपयोग को लेकर प्रयोग शुरू किया था.जिसे सफलता मिली. अब नगर निगम के साथ मिलकर उन्होंने पार्कों और कई स्थानों पर यह सफल प्रयोग किया है. राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित होने पर नीलम ने ख़ुशी जाहिर की.

Tags: Jhansi news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें