
मृत्युंजय कुमार/बोकारो. बोकारो के पेटरवार पुलिस ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने चचेरे भाई उपेंद्र महतो की हत्या करने वाले देवशरण महतो को गिरफ्तार कर लिया है. उसने कुदाल से उपेंद्र की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतारा. फिर चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला. इतना ही नहीं इसके बाद पत्नी मालती देवी की हत्या के लिए घर पहुंचा. जहां पत्नि के साथ बेटे को सोया देख उसकी योजना फेल हो गई.
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद देवशरण ने बताया कि चचेरे भाई उपेंद्र का उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था. वह दोनों को कई बार रंगे हाथों पकड़ भी चुका था. बार-बार कहने के बाद दोनों मानने को तैयार नहीं थे. घटना के 2 दिन पूर्व इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा भी हुआ था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत से खून से सना हुआ चाकू और कुदाल बरामद किया है.
आरोपी की निशानदेही पर कुदाल व चाकू बरामद
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि हत्या के बाद मृतक के बेटे नीरज कुमार महतो ने लिखित आवेदन देकर देव शरण महतो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी और छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे जेल भेज दिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयुक्त कुदाल व चाकू भी बरामद किया गया है.
.
Tags: Crime News
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 21:42 IST








