श्री अमरनाथ यात्रा होगी आसान, नितिन गडकरी बोले- चिनाब नदी पर बन गया है नया पुल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली.  वाहनों और तीर्थयात्रियों के लिए अमरनाथ ( Amarnath Yatra) जाना आसान होने वाला है. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने ट्वीट कर इस पुल की तस्वीरें साझा की साथ कहा कि जम्मू और कश्मीर NH-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन जायसवाल पुल का निर्माण पूरा कर लिया है. सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया ये बैलेंस्ड कैंटिलीवर ब्रिज 118 मीटर तक फैला है और इसे ₹20 करोड़ की लागत से बनाया गया है.

ये पुल चंदरकोट से रामबन खंड तक भीड़भाड़ को कम करेगा जिससे वाहनों की आवाजाही में आसानी होगी.ये जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ‘श्री अमरनाथ यात्रा’ के दौरान वाहनों और तीर्थयात्रियों के निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा जो जल्द ही शुरू होने वाला है.

Tags: Amarnath Yatra, Union Minister Nitin Gadkari

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें