लखनऊ कोर्ट में हत्या करने वाले आरोपी के घर पहुंची जौनपुर पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर

*लखनऊ कोर्ट परिसर में हत्या करने वाले आरोपी विजय के पिता बोले – घर से नौकरी करने की बात कहकर गया था, फोन पर बात करना बन्द कर दिया था…* उन्हें इस घटना के मामले में कोई जानकारी नही थी, प्रधान ने उन्हें बताया….

लखनऊ में दुर्दांत अपराधी संजीव उर्फ जीवा की कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी विजय यादव जौनपुर का रहने वाला है। केराकत थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गॉव निवासी विजय यादव तीन महीने पहले मुम्बई से जॉब छोड़कर आया था। कुछ दिनों से वह लखनऊ रहने लगा था। घटना के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंचकर पूंछताछ में जुटी है।।

आरोपी विजय यादव के पिता श्याम यादव ने बताया कि विजय चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। वह मोहम्मद हसन कालेज से बीकॉम करके मुम्बई नौकरी करने गया था। तीन महीने पहले मुम्बई से वापस आ गया था। पिता की मानें तो विजय पिछली बार 10 मई 2023 को अपने मामा के यहां एक शादी में शामिल होने घर आया था। उसके बाद घर से जाने पर वह परिजनों से फोन पर बात करना बंद कर दिया था।

सूत्रों की माने वो आरोपी विजय कथिततौर पर लड़की भगाने के जुर्म में जेल जा चुका है। वह आजमगढ़ जेल में करीब छह महीने तक बन्द था। जमानत पर जेल से बाहर आते ही वह मुम्बई चला गया था।

हालांकि सनसनीखेज वारदात के बाद यूपी पुलिस आरोपी विजय की कुंडली खंगालने में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें