
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है. 21 जून को पूरे दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है.योग दिवस के पहले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में योग के किए स्पेशल क्लास चलाया जा रहा है. 7 जून से इसकी शुरुआत हो गई है जो अगले 15 दिनों तक चलेगी. इस स्पेशल क्लास में योग के तमाम पहलुओं के बारे में छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल और थ्योरी क्लास के जरिए बताया जाएगा.
सबसे खास बात ये भी है कि 15 दिनों के इस क्लास के बाद इसमें प्रतिभाग करने वाले लोगों को सर्किफिकेट भी दिया जाएगा. बीएचयू के मालवीय भवन में ये स्पेशल क्लास चलेगी. मालवीय भवन के मानित निदेशक प्रोफेसर राजाराम शुक्ल ने बताया कि ये क्लास पूरी तरह निशुल्क है.बीएचयू के छात्र मालवीय भवन में अपने आईकार्ड के साथ संर्पक कर इसे भाग ले सकते है.
योग के महत्व की दी जाएगी जानकारी
इस स्पेशल क्लास के जरिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं के साथ प्रोफेसर और कर्मचारियों को योग के फायदों के साथ जीवन में उसका क्या महत्व है इसके बारे में बताया जाएगा. इसके अलावा योग के जरिए अपने खुद को कैसे निरोग रख सकतें है. इसके बारे में भी इन 15 दिनों में विस्तार से जानकारी की जाएगी.
सूर्य नमस्कार कार्यशाला का हुआ था आयोजन
बताते चलें कि इसके पहले 9 मई से 23 मई तक यहां सूर्य नमस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया था. जिसमें जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था.इस आयोजन में 15 एक्सपर्ट और 125 ट्रेनी शामिल हुए थे.
.
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 19:20 IST








