बेटी पर डोली पिता की नीयत, शादी में ले जाने के बहाने ले गया साथ, रास्ते में सुनसान जगह किया रेप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना इलाके की वारदात
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
आरोपी पिता गुजरात राज्य में मजूदरी करता है

डूंगरपुर. गुजरात से सटे राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर (Dungarpur) जिले में एक बार फिर दिल को दहला देने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां एक पिता की अपनी नाबालिग पर बेटी पर नीयत डोल गई. वह उसे सुनसान इलाके में ले गया और वहां उससे रेप (Rape) किया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने जब अपनी मां को पिता की हरकत बताई तो वह सकते में आ गई. फिर उसने बेटी को साथ ले जाकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामला डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना इलाके से जुड़ा है.

बिछीवाड़ा थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया की इस संबंध में पीड़िता और उसकी मां ने थाने आकर मामला दर्ज कराया है. पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति गुजरात में मजदूरी करता है. वहां उसने एक दूसरी महिला को पत्नी की तरह रख रखा है. जबकि वह गांव में ही अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ रहती है. बीते 29 मई को उसका पति गांव में एक शादी समारोह में घर आया था.

हिम्मत करके मां बेटी को लेकर पहुंची थाने
उसके बाद पिता और बेटी शादी में जाने के लिए निकले थे. रास्ते में सुनसान जगह पर पिता ने बेटी के साथ रेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता से वहां भाग छूटा. उसके बाद उसकी बेटी किसी तरह से घर पहुंची और उसे आपबीती बताई. बेटी के साथ हुई हैवानियत सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई. फिर मां ने किसी तरह से खुद को संभाला और हिम्मत कर बेटी को लेकर थाने पहुंची.

आपके शहर से (डूंगरपुर)

पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा लिया है. वह आरोपी की तलाश में जुटी है. दूसरी तरफ बेटी पिता की हरकत से सदमे में आ गई. राजस्थान में इस तरह से की यह कोई पहले वारदात नहीं है. इससे पहले भी रिश्तों को तार-तार कर देने वाली कई खबरें सामने आ चुकी हैं.

Tags: Crime News, Dungarpur news, Rajasthan news, Rape Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें