अमेरिका: 12 साल के बेटे को बचाने में समुद्र में डूबा पिता, परिवार देखता रहा और हो गई मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैलिफोर्निया. भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की कैलिफोर्निया के एक समुद्र तट पर डूब कर दर्दनाक मौत हो गई. वह पैंथर स्‍टेट बीच पर डूब रहे अपने 12 साल के बेटे को बचाने के लिए समुद्र में कूद गया था. यह घटना सांता क्रूज काउंटी में हुई. कैलिफोर्निया फायर स्‍टेशन ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है. मृत व्‍यक्ति की पहचान श्रीनिवास मूर्ति जोनलगड्डा के रूप में हुई है. मीडिया में आई खबरों के अनुसार श्रीनिवास खुद तैरना नहीं जानते थे, लेकिन उन्‍होंने अपने बेटे को बचा लिया था. लहरों के तेज बहाव के कारण वे खुद को बचा नहीं पाए थे.

कैलिफोर्निया फायर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बचाने के तमाम प्रयास किए गए थे. श्रीनिवास मूर्ति को समुद्र से बाहर निकाल कर स्‍टैनफोर्ड अस्‍पताल ले जाया गया था. हालांकि उनकी मौत हो चुकी थी. खबरों के अनुसार उस समय मौके पर एक अन्‍य व्‍यक्ति भी मौजूद था, जिसने बेटे को बचाने में श्रीनिवास की मदद की थी. वह व्‍यक्ति समुद्र से खुद ही बाहर निकल आया था.

परिवार के साथ घूमने आए थे श्रीनिवास,  समुद्र की तरफ जाने का प्‍लान नहीं था
खबरों के अनुसार, श्रीनिवास अपने परिवार के साथ यहां घूमने आए थे. वे लोग समुद्र तट पर ही घूम रहे थे और उनका पानी में जाने का कोई प्‍लान नहीं था. लेकिन उनके बेटे ने समुद्र तट पर पानी में उछल- कूद शुरू की थी, तभी एक लहर से उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में डूबने लगा. यह देखकर श्रीनिवास उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े थे.

परिवार देखता रह गया, नहीं बचा सके श्रीनिवास को
रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीनिवास के परिवार ने बताया कि 12 साल के बेटे को सुरक्षित स्‍थान तक पहुंचाने में पिता एक बड़ी लहर की चपेट में आ गए और तेज बहाव के कारण वे गहरे समुद्र में पहुंच गए थे. कुछ समय में बचाव हेलिकॉप्‍टर भी पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. जब श्री‍निवास को अस्‍पताल पहुंचाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Tags: America, California

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें