
नई दिल्ली. 27 जनवरी 1989 को रिलीज हुई अनिल कपूर,जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया की फिल्म राम लखन (Ram Lakhan) फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की क्लासिक फिल्मों में शामिल हुई. इतना ही नहीं यह साल 1989 में रिलीज़ हुई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya) के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी. इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आज आपको बताएंगे, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं.
फिल्म राम लखन का निर्देशन सुभाष घई ने किया था और इनके भाई अशोक घई ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में अनिल कपूर- जैकी के अलावा निगेटिव रोल में अमरीश पुरी, परेश रावल और गुलशन ग्रोवर भी थे. इस फिल्म की स्टोरी के साथ ही साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी फेमस थे. फिल्म में 6 गाने थे जिनमे से ‘माई नेम इज लखन’ सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था. यह गाना आज भी दर्शकों के बीच खूब सुना जाता है.
पॉपुलर हुए थे अनिल कपूर के साथ गुलशन ग्रोवर
यह फिल्म अनिल कपूर के लिए सबसे ज्यादा लकी साबित हुई थी. इस फिल्म के जरिए वह दर्शकों के बीच एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब साबित हुए थे. फिल्म में अनिल कपूर के जैकी यानी राम के छोटे भाई लखन का रोल किया था. इस रोल के बाद अनिल कपूर की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई थी. आपको बता दें कि इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर ने एक गैंगस्टर ‘केसरिया विलायती’ का किरदार निभाया था, जो उस समय काफी पॉपुलर हुआ था. गुलशन ग्रोवर को उनके डायलॉग ‘बैडमैन’ की वजह से उन्हें बैडमैन नाम से भी पुकारा जाने लगा था.
इस वजह से हुआ था झगड़ा
मीडिया रिपोट्स की मानें तो इस आईएमबीडी की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के एक फाइट सीन को करते हुए अनिल कपूर और गुलशन ग्रोवर रील में सेट पर लड़ पड़े थे.वहीं लड़ते हुए दोनों को अलग करने में लोगों की हालत खराब हो गई थी. बताया जाता है कि अनिल कपूर संग फाइट सीन करते समय गुलशन की आंख में चोट आ गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया. यह झगड़ा काफी लंबा चला और ये दोनों काफी समय तक एक साथ फिल्मों में नजर नहीं आये. इसके बाद बोनी कपूर ने दोनों की सुलह करवाई और फिर इन दोनों को साथ में फिल्म लोफ़र में देखा गया था.
.
Tags: Anil kapoor, Entertainment news., Gulshan grover
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 17:14 IST








