नई दिल्ली. फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ से लाइमलाइट में आईं सोनाली सहगल (sonnalli seygall) बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरों की मानें तो सोनाली 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की बंधन में बनने वाली हैं. वह ऐसा बताया जा रहा है कि, सोनाली सहगल आशीष सजनानी के साथ पिछले 5-6 साल से रिलेशनशिप में हैं, हालांकि दोनों कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं करते.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली सहगल ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है. सोनाली काफी समय से आशीष को डेट कर रही हैं. आशीष पेशे से एक बिजनेसमैन हैं, उनके पास कई होटल हैं. लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने अपने प्यार को शादी तक ले जाने का फैसला कर लिया है. 7 जून, 2023 को दोनों प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए.
सोनाली ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.
गुपचुप तरीके से करना चाहती थीं शादी
खबरों की मानें तो सोनाली शादी के बाद भी मीडिया से बात नहीं करना चाहतीं और न ही अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी बताना चाहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहती थीं और यही वजह है कि ये खबर उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज बन गई है. इसके पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों किसी को अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में नहीं बताना चाहते. सोनाली ने हमेशा अपनी पर्सनल जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा है.
.
Tags: Bollywood actress, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 14:36 IST








