राम नगरी का भोजीवुड में बढ़ा क्रेज, संकट मोचन हनुमान पर बन रही है फिल्म, जानिए जानिए क्या है उद्देश्य ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या : भगवान राम की नगरी सज रही है, अयोध्या की भव्यता लौट रही है. धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अयोध्या विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. तब से अयोध्या उनकी प्राथमिकताओं में है. शायद यही वजह है कि फिल्म निर्माताओं को भी अब धर्म नगरी अयोध्या भाने लगी है.

अयोध्या में इन दिनों धड़ाधड़ फिल्मों की शूटिंग चल रही है. हिंदी फिल्मों से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक की शूटिंग धर्म नगरी अयोध्या में हो चुकी है. इसी बीच बीते दिनों भोजपुरी फिल्म संकट मोचन हनुमान और लव यात्री का शुभारंभ भी इसी अयोध्या में किया गया है. फिल्म संकट मोचन हनुमान और लवयात्री का शूटिंग भी अयोध्या के अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा.

अरविंद अकेला निभा रहें है संकट मोचन हनुमान की भूमिका
आपको बताते चलें फिल्म संकट मोचन हनुमान का उद्देश्य पवन पुत्र बजरंगबली कैसे लोगों की कलयुग में रक्षा कर रहे हैं. राम मंदिर निर्माण में कैसे पवन पुत्र हनुमान रक्षा कर रहे हैं. फिल्म में यह दृश्य दिखाया जाएगा. हालांकि फिल्म में पवन पुत्र बजरंगबली के रूप में भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू नजर आएंगे. फिल्म निर्माता की माने तो फिल्म संकट मोचन हनुमान के का उद्देश्य हनुमान जी कलयुग में कैसे लोगों की रक्षा कर रहे हैं. बहुत कुछ ना बताते हुए उन्होंने अभी भी इस पूरी फिल्म की कहानी को सीक्रेट रखा है ताकि लोगों की रोचकता बनी रहे.

संकट मोचन हनुमान फिल्म की शूटिंग 
भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और संकट मोचन फिल्में पवन पुत्र बजरंगबली का अभिनव प्रस्तुत करने वाले फिल्म स्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने बताया कि हनुमान जी का नाम लेने से अजब की पावर आ जाती है. संकट मोचन हनुमान फिल्म की शूटिंग भगवान राम की नगरी अयोध्या में हो रही है. इस फिल्म का उद्देश्य कलयुग में हनुमान कैसे राम मंदिर की रक्षा कर रहे हैं. हनुमान जी को लोग कैसे मानते हैं कैसे पूछते हैं. इस फिल्म में वही दर्शाया जाएगा. इतना ही नहीं देश में राम मंदिर को लेकर हनुमान जी को लेकर जो अशांति फैलती है. वह सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा. इसके अलावा इस फिल्म में धार्मिक सांस्कृतिक चित्रांकन किया जाएगा .

प्रेम के ऊपर होगी यह फिल्म
इसके अलावा लवयात्री फिल्म का शुभारंभ भी किया गया है. दोनों फिल्म की शूटिंग धर्म नगरी अयोध्या में किया जाएगा. यह मूवी प्रेम के ऊपर रहेगी. इस फिल्म में एक लड़के की प्रेम कहानी के बारे में दिखाया जाएगा. जिस तरह प्रेम को लोग बदनाम कर दिए हैं. इस फिल्म में प्रेम को सही दिखाने का कार्य किया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिल्म सिटी वाले योजना पर बोलते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि धन्यवाद करना चाहता हूं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को. जिसके नेतृत्व में पहले से अधिक भोजपुरी फिल्म का शूटिंग उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है. हमारी जितनी फिल्म है उसमें से सौ पर्सेंट में नब्बे परसेंट फिल्म उत्तर प्रदेश में शूट हो रही है. इसका मुख्य कारण है सब्सिडी का हमारी फिल्मों को सब्सिडी मिलती है.

कलयुग में हनुमान जी कर रहे है सबकी रक्षा
फिल्म में हीरोइन की भूमिका निभाने वाली रक्षा गुप्ता ने बताया कि हम अयोध्या में अपनी फिल्म का तीसरी बार शूटिंग कर रहे हैं. मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि राम नगरी में मुझे फिल्म शूटिंग करने का मौका मिल रहा है. रक्षा गुप्ता ने बताया कि फिल्म संकट मोचन में पवन पुत्र हनुमान कैसे राम मंदिर निर्माण की रक्षा कर रहे हैं. इस फिल्म के माध्यम से यह दिखाया जाएगा. कलयुग में कैसे हनुमान सब को लेकर साथ में चलते हैं. इस फिल्म में दर्शाया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 16:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें