
हाइलाइट्स
होंडा अमेज पर 6 हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं.
ये कीमतें हाईब्रिड मॉडल्स पर लागू नहीं होंगी.
होंडा ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है.
नई दिल्ली. होंडा ने एक पहले Elevate को लॉन्च कर जहां अपने चाहने वालों को एक खुशखबरी दी थी, वहीं बुधवार को एक बार निराश भी कर दिया. होंडा ने अचानक अपनी कारों के दामों को बढ़ा दिया है. अब होंडा सिटी और अमेज नई रेट लिस्ट के हिसाब से ही बेची जाएगी. अचानक की गई इस बढ़ाेतरी के पीछे होंडा ने कोई भी तर्क नहीं दिया है. कंपनी ने बस कारों के बढ़े हुए दामों को लेकर जानकारी दी है.
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार होंडा सिटी और अमेज पर 8 हजार रुपये तक की बढ़ाेतरी कर दी गई है. हालांकि होंडा सिटी के मामले में कीमतें केवल सामान्य मॉडल्स पर बढ़ाई गई हैं और हाईब्रिड वेरिएंट की कीमत वही रहेगी जो अभी चल रही हैं.
अमेज हुई कितनी महंगी
होंडा ने अमेज की कीमतों को 6 हजार रुपये तक बढ़ा दिया है. कीमतों में हुई इस बढ़ाेतरी के बाद अब कार की एक्स शोरूम कीमत 7.05 लाख रुपये से 9.66 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं. कंपनी के अनुसार कीमतों में 0.63 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है. ये कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.
सिटी भी हुई महंगी
वहीं होंडा सिटी के दामों में 0.5 प्रतिशत से लेकर 0.69 प्रतिशत तक की बढ़ाेतरी की गई है. कुल मिलाकर होंडा सिटी के अलग अलग वेरिएंट्स पर 8 हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. नॉन हाईब्रिड कारों की कीमतों में हुई बढ़ाेतरी के बाद होंडा सिटी की शुरुआती कीमत अब 11.63 लाख रुपये से 20.39 लाख रुपये एक्स शोरूम तक पहुंच गई है.
नहीं बताया कोई कारण
होंडा सिटी ने कीमतों में इजाफे को लेकर कोई भी कारण नहीं बताया है. हालांकि ये माना जा रहा है कि सप्लाई चेन की समस्याओं के चलते ही होंडा ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है. ग्लोबल मार्केट में तेजी से बढ़ रही कच्चे माल की कीमत और सप्लाई चेन के जरिए आ रहे चिपसेट की कमी से जूझ रही ऑटोमोबाइल कंपनियां कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हो गई हैं. इससे पहले टोयोटा, महिंद्रा, मारुति और ह्युंडई ने भी अपनी कार की कीमतों में इजाफा किया था.
एक दिन पहले ही लॉन्च हुई थी एलिवेट
होंडा ने कारों की कीमतों में इजाफा अपनी मिड साइज एसयूवी एलीवेट को लॉन्च करने के एक दिन बाद ही कर दिया है. 1.5 लीटर 4 सिलेंडर इजन के साथ आने वाली एलिवेट की बुकिंग जुलाई से शुरू होने जा रही है और दिवाली पर इसको बाजार में उतार दिया जाएगा. एलिवेट का इंजन 121 बीउचपी की पावर जनरेट करता है और इसे 6 स्पीड मैनुअल व सीवीटी गियर ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ ऑफर किया गया है. कार में ADAS सिस्टम भी दिया गया है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Honda Amaze
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 16:13 IST








