
हाइलाइट्स
टॉप गेनर- Britannia Industries, Tata Consumer Products, BPCL, Nestle India और HDFC Life
टॉप लूजर- Cipla, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finance, M&M और Maruti Suzuki
6 जून को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
नई दिल्ली. वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में तेजी देखने को मिली है. बुधवार के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी 6 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है. रियल्टी, मेटल और पीएसई शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि एफएसीजी, एनर्जी और आईटी शेयरों में बढ़त रही. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 350.08 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 63,142.96 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी (Nifty) 131.60 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 18,730.60 के स्तर पर बंद हुआ.
बुधवार के कारोबार में Britannia Industries, Tata Consumer Products, BPCL, Nestle India और HDFC Life निफ्टी के सबसे बड़े गेनर रहे. वहीं Cipla, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finance, M&M और Maruti Suzuki निफ्टी के सबसे बड़े लूजर रहे.
मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 5.41 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 62,792.88 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 5.15 अंक यानी 0.03 फीसदी बढ़कर 18,599 अंक पर बंद हुआ था.
सरकार ने धान का MSP143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल किया
सरकार ने 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए धान का एमएसपी 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है. इस कदम का मकसद किसानों को धान की खेती के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी आमदनी बढ़ाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में 2023-24 के फसल वर्ष के लिए खरीफ (गर्मियों) की सभी फसलों के एमएसपी को बढ़ाने की मंजूरी दी गई.
.
Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 15:52 IST








