BJP के कई दिग्गज नेता चुनाव से पहले… जयवर्धन सिंह ने ग्वालियर में किया बड़ा दावा, छिड़ा सियासी बवाल   

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में भाजपा के कई दिग्गज नेता चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होंगे, यह दावा कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सियासी बवाल मचा दिया है. जयवर्धन ने दावा किया कि भाजपा के कई दिग्गज नेता लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं और चुनाव से ठीक पहले यह भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे. जयवर्धन ने कहा कि उपेक्षा के चलते भाजपा के कई दिग्गज पुराने कर्मठ नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे. उधर, भाजपा ने जयवर्धन के बयानों को हवाई फायर बताया है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ग्वालियर में बड़ा बयान दिया है. जयवर्धन का दावा है कि भाजपा के कई दिग्गज नेता कांग्रेस के सम्पर्क में हैं. जयवर्धन ने कहा कि हम लगातर देख रहे हैं कि बीजेपी के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. इसके जयवर्धन ने दावा किया कि भाजपा के कई और दिग्गज नेता हमारे संपर्क में है. जैसे-जैसे चुनाव और पास आएंगे और भी भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होंगे.

जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

जयवर्धन के मुताबिक मूल भाजपा है उनको कुछ लोगों ने घर बैठा दिया है. जिन लोगों ने भाजपा के लिए पिछले कई सालों से निस्वार्थ रूप से काम किया, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. जिन्होंने अपना पूरा जीवन BJP के लिए समर्पित किया, उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है. जो धन बल के आधार पर पैसों से भाजपा में आए हैं उनकी ही चल रही है. इस बात से भाजपा का हर आम कार्यकर्ता दुखी है, निराश है. इसका यही परिणाम होगा कि इस बार कांग्रेस को एकतरफा जीत प्राप्त होगी.

जनता से छल किया, जनता देगी सजा- जयवर्धन

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि पहले कांग्रेस में गुटबाजी का प्रकोप था, अब गुटबाज़ी की बीमारी बीजेपी में फैल गई है, जबकि आज कांग्रेस पूरी तरह से एक है. कांग्रेस का हर एक नेता कमलनाथ  के पीछे खड़ा हुआ है. भाजपा के पिछले 3 साल में जनता का कुछ भी भला नहीं हो पाया है. उल्टा आज मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है. किसान, बुजुर्ग, माता, महिला, व्यापारी सभी परेशान है. इतिहास गवाह है रामायण हो या महाभारत हो जिसने भी पाप करके राज करने का प्रयास किया वह कभी सफल नहीं हो पाए हैं.

कांग्रेस की भाजपा के दिग्गजों पर निगाहे

कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में भाजपा के उन पुराने नेताओं पर डोरे डाल रही है जो पार्टी में अपनी उपेक्षा या अन्य कारणों से नाराज चल रहे हैं. ग्वालियर-चंबल की बात करें तो यहां पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता सहित आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा के बड़े नेता हैं जिनको कांग्रेस अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी है. उधर जयवर्धन के बयान को भारतीय जनता पार्टी ने हवाई फायर बताया है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कहना है कि भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है. पुराने नए सभी नेताओं में समन्वय है. ऊर्जा मंत्री प्रदुमन के मुताबिक कांग्रेस इस चुनाव में हार रही है, यही वजह है कि भ्रामक बयान देकर मनोवैज्ञानिक लाभ लेना चाहती है.

Tags: Gwalior news, Jaivardhan singh, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें