जोमैटो से खाना ऑर्डर करने वाले सावधान! ये गैंग फूड डिलीवरी बॉय बनकर घरों में करता था चोरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिकांत शर्मा/आगरा. अगर आप भी घर पर खाना ऑर्डर करके मंगवाते हैं तो सतर्क होने की ज़रूरत है. क्योंकि आगरा शहर में इन दिनों एक ऐसा ही गैंग सक्रिय है. जो जोमैटो की ड्रेस पहनकर घरों के दरवाजों की घंटियां बजाता है. रेकी करता है और घात लगाने के बाद मौका मिलते ही घर में हाथ साफ कर देता है. जी हां अब तक आगरा में इसी तरह से कई चोरी की वारदात सामने आ चुकी है.

इन चोरी की घटनाओं का सीसीटीवी फिटेज भी सामने आया है . जिसमें शातिर अपराधी जोमैटो के ड्रेस पहनकर घरों के आसपास मंडराते हुए देखे जा सकते हैं. पुलिस की सतर्कता के चलते अब यह गैंग पकड़ा गया है. आरोपियों ने कबूला है कि वह किस तरह से फूड डिलीवरी बॉय बनकर घरों की रेकी करते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे.

पुलिस ने धर दबोचा फूड डिलीवरी के बहाने चोरी करने वाला गैंग
आगरा सिकंदरा पुलिस ने एक ऐसे साथ गैंग को धर दबोचा है जो प्राइवेट कंपनी का फूड डिलीवरी बॉय बनकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने इस गैंग के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह शातिर जोमैटो की ड्रेस और बैग पहन कर पहले घरों की रेकी करते थे, घरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते थे. बकायदा एक दो बार घरों का मुआयना करके प्लानिंग करते थे और जब इस गैंग के सदस्यों को पता चलता था कि घर में रहने वाले सदस्य घर से बाहर हैं तो मौके का फायदा उठा कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे दिया करते थे.

घरों में रखे सोने चांदी के आभूषण पर करते पर हाथ साफ
यह शातिर चोरों का गैंग चोरी की घटनाओं को इतने शातिर तरीके से अंजाम देते थे कि लोगों को भनक तक नहीं लगती थी. लोग समझते थे कि कोई फूड डिलीवरी ब्वॉय खाने के डिलीवरी करने के लिए घर के पास आया है. लेकिन वह उस समय उस घर की रेकी कर रहे होते थे. प्लानिंग कर रहे होते थे कि कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कैसे उन्हें घर का दरवाजा खोलना है ? किस वक्त घर का मालिक घर में रहता है और किस वक्त लोग बाहर जाते हैं ?

पुलिस ने पकड़ा चोरों का गैंग
पुलिस ने इस गैंग के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिनमे से तीन नाबालिग है. यह लोग सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर सुनार को बेचने का काम करते थे. पुलिस ने शातिर चोरों से सोने और चांदी के जेवरात सहित नगदी भी बरामद की है. पुलिस ने दो सुनार भी गिरफ्तार किए है, जो चोरी का माल की खरीददारी किया करते थे.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 15:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें