दिव्या अग्रवाल ने क्यों तोड़ा वरुण सूद संग नाता? कैसे अपूर्व से हुई मुलाकात, डेढ़ साल बाद खोले सारे राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बिग बॉस ओटीटी विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद की राहें अलग हो गई हैं. दोनों ने पिछले साल अपने रिश्ते को खत्म कर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया. दोनों के टूटे रिश्ते की वजह क्या रही? ये जानने के लिए लोग बेकरार थे, लेकिन वरुण से अलग होने के चंद महीनों बाद दिव्या ने अपने अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली. अब करीब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने ब्रेकअप की असली वजह बताई है.

दिव्या अग्रवाल ने अमृता राव और आरजे अनमोल के पॉडकास्ट में अपने और वरुण सूद के खत्म हुए रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आखिर किसके कारण उनकी वरुण संग रिश्ता खत्म हुआ और अपूर्व पडगांवकर के साथ उनकी मुलाकात कैसे हुई थी.

कैसे हुई थी अपूर्व पडगांवकर के साथ दिव्या की पहली मुलाकात
पॉडकास्ट में दिव्या अग्रवाल अपने मंगेतर के साथ आई थीं. अपूर्व पडगांवकर ने दिव्या के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि दिव्या ने मिस नवी मुंबई का टाइटल जीता था, मेरे कुछ दोस्तों ने मेरे घर पर दिव्या की जीत की पार्टी रखी थी. वहीं हमारी पहली मुलाकात हुई. दिव्या को देखते ही मैंने मन में एक बात कही, ‘यार ये तो बहुत कॉन्फिडेंट लड़की है’.

क्यों पहले अपूर्व से बंद हो गई थी बातचीत
दिव्या ने आगे बताया कि जब मैंने अपूर्व को देखा तो लगा कि ये तो बहुत सख्त किस्म का आदमी है. लेकिन बातचीत शुरू हुई तो वह मुझे बहुत बबली लगे. घर जाकर एफबी पर दोस्ती हुई और फिर नंबर की अदला-बदली. मैं अपूर्व से शादी करना चाहती थी, लेकिन अपूर्व नहीं. इसलिए बातचीत बंद हो गई.

पिता के निधन के बाद हुआ एहसास वरुण के साथ…
उन्होंने इन दौरान वरुण से अपने टूट रिश्ते पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे पिता का निधन हुआ तो मैं बहुत लो फील कर रही थी. मेरा बुरा वक्त थे, लेकिन कोई मेरे पास नहीं था. तब मुझे ये एहसास हुआ कि मेरे रिलेशनशिप मे कुछ तो गड़बड़ है.

जब दोस्त की शादी में फिर टकराए अपूर्व और दिव्या
फिर अचानक एक दोस्त की शादी में मैं और अपूर्व फिर टकरा गए. ढ़ेर सारी बातें हुईं और मैंने अपूर्व को बताया कि मैं रिलेशनशिप में हूं. लेकिन इस मुलाकात के बाद में दुविधा में फंस गई थी. इस मुलाकात के बाद मुझे ये एहसास होने लगा था कि वरुण के साथ मुझे बेचैनी और अपूर्व के साथ शांति महसूस होती है.

वरुण से ब्रेक की वजह ‘मैं’
दिव्या ने आगे कहा मैंने वरुण को अपूर्व से मिलवाया और मैंने उसे साफ-साफ बता दिया कि मुझे कुछ दिक्कत महसूस हो रही है. मैं कंफ्यूजन में थी. दिव्या ने आगे कहा, ‘जो भी हुआ वह बहुत गलत हुआ है और मेरी वजह से हुआ’. अपूर्वा से मुलाकात के बाद मुझे महसूस हुआ कि मुझे अब कहीं रुकने की जरूरत है. एक फैसला लेना होगा, इसलिए अचानक वरुण के साथ ब्रेकअप हुआ था.

अपूर्व मेरे जीवन के सबसे अहम शख्स
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मेरे दिमाग में हमेशा यह आता था कि अगर मुझे वरुण, के साथ शादी करनी है तो क्या मैं अपूर्वा को इनवाइट करना चाहूंगी और अगर मैं उसे बुलाती हूं तो क्या मैं उसे इस तरह देख पाऊंगी? अपूर्व मेरे जीवन के सबसे अहम शख्स रहे हैं. उन्हें लेकर मेरे दिमाग में कई तरह की भावनाएं चल रही थीं. आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण ने बीते साल मार्च में अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था. वहीं, बीते साल दिसंबर में अपूर्व ने दिव्या को प्रपोज किया था.

Tags: Divya Agarwal, Varun Sood

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें