Maruti Jimny ने मारी धमाकेदार एंट्री, 12.74 लाख रुपये में सबसे सस्ती 4WD एसयूवी, Mahindra Thar से लेगी टक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मारुति जिम्नी भारत में हुई लाॅन्च.
कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू.
सभी वैरिएंट्स में 4WD स्टैंडर्ड.

Maruti Jimny Launched: मारुति सुजुकी जिम्नी को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने अपनी नई एसयूवी को 12.74 लाख रुपये की शुरूआती कीमत उतारा है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. जिम्नी को दो वैरिएंट्स – जेटा और अल्फा में पेश किया गया है. दोनों वैरिएंट में 4-व्हील ड्राइवट्रेन (4WD) स्टैंडर्ड है. मारुति ने जिम्नी को कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मुकाबले में उतारा है.

मारुति पहले से ही इस प्राइस रेंज में Fronx और Brezza की बिक्री कर रही है. वहीं इस प्राइस रेंज में जिम्नी के आने से महिंद्रा थार को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. मारुति जिम्नी में क्या खास है, आइये जानते हैं…

यह भी पढ़ें: Scorpio चलाने वालों को हजम नहीं होगा इस गाड़ी का टशन, Thar भी भरती है पानी, इंडियन कार में Mercedes की जान

इंडियन मार्केट की सबसे 4X4 एसयूवी
मारुति जिम्नी ऑल व्हील ड्राइवट्रेन (AWD) के साथ आने वाली देश की सबसे सस्ती एसयूवी बन गई है. खास बात यह है कि इसके सभी वेरिएंट में कंपनी 4X4 सिस्टम का ऑप्शन दे रही है. अगर महिंद्रा थार से तुलना करें तो, महिंद्रा थार के पेट्रोल मॉडल में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) वैरिएंट की कीमत 14.27 लाख रुपये से शुरू होती है. यहां मारुति जिम्नी को कीमत के लिहाज से थार के ऊपर बढ़त मिलती है. इसके अलावा जिम्नी को स्टैंडर्ड तौर पर 5-डोर मॉडल में लाया गया है जबकि थार केवल 3-डोर ऑप्शन में भी उपलब्ध है.

maruti jimny price, maruti jimny 4x4 price, maruti jimny awd, maruti jimny 4wd, maruti jimny price in delhi, maruti jimny price in mumbai, maruti jimny vs mahindra thar, maruti jimny engine, maruti jimny mileage, maruti jimny features, maruti jimny safety features, jimny 5 door price, maruti jimny pros and cons, maruti jimny variants

मारुति जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है.

मारुति जिम्नी के फीचर्स
फीचर्स बात करें तो जिम्नी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी कई फीचर्स शामिल हैं. सुरक्षा के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड असिस्ट, रियरव्यू कैमरा और पार्किंग सेंसर दिया गया है.

इस एसयूवी में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm का है, वहीं इसमें 208 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे पीछे की सीटों को नीचे गिराकर 332 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

इंजन पॉवर और गियरबॉक्स
मारुति जिम्नी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 105bhp की पॉवर और 134Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध है. इसके सभी वैरिएंट्स में 4-व्हील ड्राइवट्रेन (4WD) स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. फ्यूल एफिसिएंसी के बात करें तो जिम्नी 16.94kmpl की माइलेज दे सकती है.

Tags: Auto News, Cars, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें