Jalebi: महेंद्रगढ़ में फेमस है…’टोपी वाले’ की जलेबी, 50 सालों से लोग ले रहे स्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुशील शर्मा/महेंद्रगढ़: जलेबी खाने के शौकीन हैं तो महेंद्रगढ़ की स्पेशल जलेबी का स्वाद आपको दीवाना बना देगा. यहां के टोपी वाले की दुकान पर बनी जलेबी को जिसने एक बार चखा है, फिर वह बार-बार यहां पहुंचा है. महेंद्रगढ़ में यह दुकान करीब 50 साल पुरानी है. लोग सुबह से ही यहां जलेबी का स्वाद चखने पहुंच जाते हैं.

यूं तो महेंद्रगढ़ की ये जलेबी उसके स्वाद के कारण करीब 50 सालों से सबकी पसंद बनी हुई है, लेकिन इसके नाम के पीछे दिलचस्प कहानी है. इसे टोपी वाले की जलेबी कहा जाता है. दरअसल, सालों पहले यहां टोपी वाले एक बुजुर्ग ने जलेबी की दुकान खोली थी और बीतते समय के साथ उनकी जलेबी का जादू ऐसा चला कि वह टोपी वाले की जलेबी के नाम से प्रसिद्ध हो गए.

अब महेंद्रगढ़ में टोपी वाले की जलेबी इतनी मशहूर है कि गांव के लोग जब भी बाज़ार आते हैं तो वे जलेबी खाए बिना नहीं जाते. कई ग्राहक तो ऐसे भी हैं जो इस दुकान पर 40-50 सालों से जलेबी खाने आ रहे हैं. बीतते समय के साथ टोपी वाले के नाम पर कई अन्य दुकानें भी खुलीं, लेकिन पुरानी दुकान पर बनी जलेबी का जादू कम नहीं हुआ.

बरसात में ज्यादा खपत
दुकान पर आने वाले बुजुर्ग ग्राहकों ने बताया कि वो पिछले 50-60 वर्षों से यहां से जलेबी खरीदने आते हैं और मौसम बदलते ही यहां लगने वाली भीड़ दोगुनी हो जाती है. जैसे ही बरसात का मौसम होता है, तब जलेबी की दुकान पर देखते ही देखते एकाएक भीड़ बढ़ने लग जाती है. लाइन में लग कर लोग जलेबी खरीदते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 14:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें